बालाघाट

नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, पति, सास-ससुर गिरफ्तार

MP News: नवविवाहिता ने वीडियो बनाकर सास पर लगाया था पीटने और प्रताड़ित करने का आरोप।

2 min read
newly married woman death husband in laws arrested

MP News: मध्यप्रदेश के बालाघाट में एक नवविवाहिता की शुक्रवार को संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी। नवविवाहिता की मौत के बाद उसके परिजन ने पति व ससुरालवालों पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने और हत्या करने का आरोप लगाया था। इसके साथ ही नवविवाहित का एक वीडियो भी सामने आया था जिसमें वो रोते सास पर मारपीट करने और प्रताड़ित करने के आरोप लगा रही थी। अब रविवार को पुलिस ने नवविवाहिता की मौत के मामले में उसके पति, सास और ससुर को गिरफ्तार किया है। मृतिका की 11 महीने की दुधमुंही बच्ची है।

ये भी पढ़ें

एमपी में पति की डेड बॉडी के सामने प्रेमी से बनाए थे संबंध! कातिल पत्नी बेनकाब

नवविवाहिता की संदिग्ध मौत

घटना बालाघाट जिले के ग्रामीण थाना क्षेत्र के नवेगांव की है जहां रहने वाली 26 वर्षीय नवविवाहिता प्रशांति राणा की 10 अप्रैल को संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी। पति ललित राणा पत्नी प्रशांति को अचेत अवस्था में अस्पताल लेकर पहुंचा था जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया था। तब पति ललित राणा ने बताया था कि प्रशांति ने घर में फांसी लगा ली है। प्रशांति की मौत की खबर लगते ही उसके मायके पक्ष के लोग भी अस्पताल पहुंचे थे जिन्होंने दहेज के लिए प्रताड़ित करने के साथ ही हत्या करने का आरोप पति ललित व सास सुशीला राणा और ससुर सहसराम राणा पर लगाया था।

वीडियो बनाकर लगाए आरोप

नवविवाहिता प्रशांति राणा के दो वीडियो भी सामने आए हैं जिनमें वो रोते हुए सास सुशीला राणा पर पीटने के आरोप लगाते हुए कह रही है कि उसे दहेज के लिए प्रताड़ित किया जाता है। मृतका प्रशांति के परिजनों ने भी पुलिस को दिए बयान में दहेज के लिए प्रताड़ित करने और हत्या करने के आरोप लगाए थे, इसके साथ ही ये भी बताया था कि उन्होंने शादी के समय दहेज के तौर पर 5 लाख रुपये कैश ललित के परिवारवालों को दिए थे। इसके बाद 6 लाख रुपये और दिए थे। परिजनों के मुताबिक इसके बावजूद कार के लिए 15 लाख रुपये की डिमांड ससुरालवालों के द्वारा की जा रही थी।

पति और सास-ससुर गिरफ्तार

पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी पति ललित राणा, ससुर सहसराम राणा और सास सुशीला राणा को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के मुताबिक पोस्टमार्टम रिपोर्ट में नवविवाहिता के सिर और गले में कुछ चोटें और दम घुटने की बातें सामने आई है। जांच के बाद पता चलेगा कि मौत किन परिस्थितियों में हुई है। उसने आत्महत्या की या फिर उसकी हत्या की गई? मृतिका से जुड़ा वीडियो भी पुलिस को मिला है और उसके आधार पर भी जांच की जा रही है।

ये भी पढ़ें

एमपी में सोनम-प्रियंका जैसी निकली रूबी, जानबूझकर गिराया था पर्स
Published on:
12 Apr 2026 10:30 pm
Also Read
View All