
Varsha Turkar Murder Case: मध्यप्रदेश के बालाघाट जिले की एयर होस्टेस वर्षा तुरकर हत्याकांड का खुलासा हो गया है। हांलाकि शुक्रवार को दो आरोपियों की तलाख की जा रही है। जिससे कई और बड़े खुलासे हो सकते है। पुलिस जांच में जानकारी सामने आई है कि वर्षा के दोस्त नितेश की पत्नी मोना ने अपने सहयोगियों के साथ मिलकर हत्या का पूरा प्लान बनाया है। बताया जा रहा है कि मोना लंबे समय से पति की प्रेमिका से परेशान चल रही है। उसे पति नितेश का बार-बार वर्षा से मिलना पसंद नहीं था। लेकिन दोनों लगातार एक-दूसरे से मिलते रहते थे। दोनों की नजदीकियों के कारण मोना ने परेशान होकर पति की प्रेमिका की सुपारी ली और 13 लाख रूपए देखर उसकी हत्या का पूरा प्लान बनाया था।
नितेश की पत्नी मोना ने अपने घर के पास रहने वाले कुणाल कुंभलकर की मदद से वर्षा की हत्या की साजिश रची। कुणाल ने अपराधी शाहरुख पठान से संपर्क किया और वर्षा की हत्या के लिए 13 लाख रुपए की सुपारी तय की। इसके बाद शाहरुख पठान ने अपने परिचित मुरी निवासी इमरान करीम शेख, नलेन उर्फनायलान शेख (24) और क्रिश राऊत (19) को हत्या की जिम्मेदारी सौंपी। चारों को पुलिस ने गिरफ्तार किया। इस मामले में नलेन उर्फ नायलान शेख और क्रिश फरार है।
स्थानीय अपराध शाखा ने छह अलग-अलग टीमें गठित कर आरोपियों की तलाश शुरू की। पुलिस टीमों ने पिछले चार दिनों में घटना स्थल से तिरोड़ा, खैरलांजी, वारासिवनी, बालाघाट और गोदिया तक के मार्गों पर लगे करीब 200 सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाले। तीन संदिग्ध युवक नितेश अग्रवाल की कार का पीछा करते दिखाई दिए। 19 नवंबर को पुलिस ने गोंदिया के मुरी क्षेत्र से इमरान करीम शेख (26) निवासी संजयनगर मुरी को हिरासत में लिया। उससे गहन पूछताछ करने पर इस हत्याकांड की साजिश का खुलासा हुआ।
बता दें कि वर्षा धुरनलाल तुरकर निवासी धानोरी जिला पुणे दिवाली की छुट्टियों में अपने मायके किन्ही खैरलांजी जिला बालाघाट एमपी आई हुई थी। 14 नवंबर 2026 को वह गोदिया निवासी अपने मित्र नितेश अग्रवाल के साथ तिरोड़ा गई थी। वहां से लौटते समय दोनों बोंडरानी गांव स्थित शिव मंदिर के समीप जंगल में रुके थे। शाम करीब 5.30 से 6 बजे के बीच बाइक से पहुंचे तीन अज्ञात हमलावरों ने वर्षा पर चाकू से पेट और पीठ पर ताबड़तोड़ वार कर उसकी हत्या कर दी और फरार हो गए। शिकायत के आधार पर दवनीवाड़ा पुलिस ने 15 नवंबर को भारतीय न्याय संहिता की धारा 103 (1) के तहत हत्या का मामला दर्ज किया था।