20 नवंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Madhya Pradesh / Mandsaur / मंदसौर में स्कूल वाहन पलटा, कई महिला शिक्षक घायल, जिला अस्पताल में भर्ती

मंदसौर में स्कूल वाहन पलटा, कई महिला शिक्षक घायल, जिला अस्पताल में भर्ती

Road accident: जिले में सुबह-सुबह स्कूल वाहन पलट गया। जिससे कई टीचर्स घायल हो गए। सभी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मंदसौर

•

image

Astha Awasthi

•

Updated: 20 Nov 2026, 11:41 AM IST

घटनास्थल पर खड़ा स्कूल वाहन (Photo Source - Patrika)

घटनास्थल पर खड़ा स्कूल वाहन (Photo Source - Patrika)

Mandsaur news: मध्यप्रदेश के मंदसौर में शुक्रवार की सुबह एक टीचरों से भरा स्कूल वाहन पलट गया। जिससे कई अध्यापकों के घायल होने की खबर सामने आ रही है। सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि स्कूल वाहन में करीब 10 महिला शिक्षक बैठी थी। वाहन अचानक से असंतुलित होकर पलट गया। हालांकि किसी भी अध्यापर को गंबीर चोट नहीं आई है। सभी को अस्पताल मेंभर्ती कराया गया है।

घटनास्थल पर पहुंची पुलिस

जानकारी के मुताबिक रेवास देवाड़ा रोड़ से पित्याखेड़ी तरफ जा रहे मैजिक वाहन अचानक से अनियंत्रित हो गया और सड़क से नीचे उतर गया। वाहन के सड़क के नीचे उतरते ही सभी टीचर्स एक तरफ गिर पड़े। जिससे उसमे सवार 10 महिला टीचर्स घायल हो गई। सभी घायलों को मंदसौर जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, यहां तुरंत उपचार शुरू हुआ, मौके पर पुलिस अधिकरी बल के साथ पहुंचे। घटनास्थल पर जांच की जा रही है कि वाहन एक तरफ कैसे पलट गया।

घटना के बाद मौके पर कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया। स्थानीय लोगों ने तुरंत घायलों की मदद की और उन्हें अस्पताल पहुंचाने में सहयोग किया। जिला अस्पताल में डॉक्टरों की टीम ने सभी महिला शिक्षकों का स्वास्थ्य परीक्षण किया। प्राथमिक उपचार के बाद उनकी स्थिति सामान्य बताई जा रही है। पुलिस वाहन चालक और प्रत्यक्षदर्शियों से पूछताछ कर रही है।

घयाल टीचर्स के नाम

प्रिया
नेहा
प्रिंयका
आयुषी
रुपाली
पिंकी
श्यामा
आरती
लक्षिका
यामिनी