
PWD EE KK Singare Assets:बालाघाट के लोक निर्माण विभाग प्रभारी कार्यपालन यंत्री कमल किशोर सिंगारे (PWD EE KK Singare) पिता तेजीलाल सिंगारे ने अपनी संपत्ति को छिपाने किस कदर ताना-बाना बुना था, इसका अंदाजा उनके ठिकानों से मिले बैंक खातों से लगाया जा सकता है। आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ जबलपुर द्वारा गुरुवार को की गई छापेमारी (PWD Engineer EOW Raid) में आरोपी अधिकारी और उनके परिजनों के नाम से संचालित 12 अलग-अलग बैंक खाते सामने आए हैं।
इन खातों में जमा राशि और इनसे जुड़े बैंक लॉकरों को खंगाला जा रहा है, जिससे काली कमाई का एक बड़ा राजफाश होने की उम्मीद है। ईओडब्ल्यू जबलपुर की तीन अलग-अलग टीमों ने गुरुवार सुबह छह बजे एक साथ आरोपी कमल किशोर सिंगारे के छिंदवाड़ा, भोपाल और बालाघाट स्थित आवासीय व अन्य परिसरों पर छापा मारा। शिकायत सत्यापन के बाद दर्ज अपराध के तहत शुरू हुई इस जांच में अब तक 11 करोड़ रुपए से अधिक की अनुपातहीन संपत्ति का खुलासा हो चुका है।
जांच अधिकारियों के अनुसार 12 बैंक खातों के प्राथमिक सुराग मिलने के साथ ही चल-अचल संपत्ति का एक बड़ा ढांचा उजागर हुआ है। ईओडब्ल्यू के अनुसार बैंक खातों और लॉकर की जांच की जाएगी। निवेश से जुड़े जो दस्तावेज मिले हैं उन्हें भी खंगाला जा रहा है। बैंक खातों और लाकर की जांच शनिवार या सोमवार को की जा सकती है।
छिंदवाड़ा स्थित खान कॉलोनी में तीन करोड़ रुपए मूल्य का मकान, 1.50 करोड़ रुपए का शॉपिंग कॉम्प्लेक्स खजरी चौक के समीप और दो करोड़ रुपये की लागत से बना फार्म हाउस रोहना खुर्द में मिला है। फार्म हाउस से ट्रैक्टर-ट्रॉली आठ लाख रुपए और 5 लाख के कृषि उपकरण भी मिले हैं।
छिंदवाड़ा स्थित निजी आवास खान कॉलोनी पर जब ईओडब्ल्यू की टीम पुलिस व व्रज वाहन के साथ पहुंची तो क्षेत्र में हड़कंप मच गया। स्थानीय लोगों को लगा कि ईई के आलीशान मकान में कोई बड़ी बात हुई है तथा पुलिस अंदर घुसे लोगों को पकड़ने पहुंची है लेकिन एक गाड़ी में ईओडब्ल्यू वर्दी लोगों को उतरते देख जानकारी लगी कि यह तो आय से अधिक संपत्ति या फिर रिश्वत का कोई मामला है।
आरोपी ईई कमल किशोर सिंगारे के तीन ठिकानों पर छापामार के दौरान वह टीम को बालाघाट स्थित शासकीय आवास में मिला था। कार्रवाई के बाद दोपहर के बाद ईओडब्ल्यू के अधिकारी अपने साथ छिंदवाड़ा लेकर पहुंचे थे। जांच के दौरान अधिकारियों के सवाल सुनकर आरोपी का बीपी भी बढ़ने की जानकारी सामने आ रही है।
2 करोड़ रुपये मूल्य की भूमि व मकान।
3.50 लाख रुपये का घरेलू सामान।
2.50 लाख रुपये कैश।