बलिया

शराब की दुकान पर हुए विवाद में युवक की हत्या करने वाले 4 आरोपी 24 घंटे में गिरफ्तार

Ballia liquor shop murder case : बलिया में शराब की दुकान पर हुए विवाद के बाद एक शख्स की शनिवार को हत्या कर दी गई। पुलिस ने इस मामले में 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

2 min read
Feb 15, 2026
पुलिस ने 24 घंटे के अंदर गिरफ्तार किए आरोपी, PC- Patrika

बलिया में शराब की दुकान पर हुए विवाद के बाद एक शख्स की शनिवार को हत्या कर दी गई। आरोप है कि शराब पीने के बाद मृतक का कुछ लोगों से विवाद हुआ था इसके बाद चाकू से गोदकर उसकी हत्या की गई। हत्या से गुस्साए ग्रामीणों ने एनएच 31 को जाम कर दिया इसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में लेते हुए जाम को खुलवाया। वहीं, रविवार तड़के हत्या में नामजद अभियुक्त से पुलिस की मुठभेड़ हो गई। इस मुठभेड़ में पुलिस ने चार लोगों को गिरफ्तार किया है, जिनमें से दो आरोपी गोली लगने से घायल हुए हैं।

जानकारी के मुताबिक, रसड़ा के सवरा में शनिवार की शाम शराब के नशे में विवाद होने के बाद सत्य प्रकाश नामक शख्स की चाकू गोदकर हत्या कर दी गई थी। हत्या से गुस्साए परिजनों और ग्रामीणों ने बलिया-आजमगढ एनएच 31 को करीब 2 घंटे तक जाम कर दिया था। काफी मशक्कत के बाद पुलिस ने इस जाम को खुलवाया। मामले में मृतक के भाई ओमप्रकाश की लिखित शिकायत पर उमाकांत पांडे सुंदरम सिंह और राजा के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कराया गया था।

ये भी पढ़ें

नसीमुद्दीन ने ज्वाइन की सपा, बोले- हमें सत्ता बदलनी, 24 जनवरी को कांग्रेस से दिया था इस्तीफा

मामले की जानकारी देते हुए एएसपी उत्तरी दिनेश कुमार शुक्ला ने बताया कि रविवार की सुबह पुलिस नवापुर मतवार मार्ग पर चेकिंग कर रही थी। इस दौरान दो बाइक से चार संदिग्ध जा रहे थे जिन्हें रोकने पर उन्होंने पुलिस पार्टी पर फायरिंग कर दिया। पुलिस की क्रॉस फायरिंग में सुंदरम और राज सिंह को पैर में गोली लगी जिन्हें पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। दोनों के साथ अनुज सिंह और अजय खरवार को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया है। फिलहाल घायल बदमाशों का उपचार अस्पताल में चल रहा है। आरोपियों के पास से पुलिस को तमंचा और कारतूस बरामद हुए हैं।

पुलिस की प्रारंभिक पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि उन्होंने एक साथी उमाकांत पांडे के साथ में मिलकर शराब की दुकान पर सत्य प्रकाश की चाकू गोद कर हत्या कर दी थी। पुलिस ने आरोपियों के पास से 315 बोर का तमंचा एक जिंदा वाले एक खोखा कारतूस बरामद किया है। इसके साथ ही एक 303 बोर का भी तमंचा पुलिस को बरामद हुआ है। पुलिस ने हत्या में प्रयोग किए गए चाकू को भी आरोपियों को पास से बरामद कर लिया है।

ये भी पढ़ें

पति की सच्चाई छिपाकर कराई शादी, महिला बोली- पति नपुंशक है, अब पुलिस तक पहुंचा मामला

Updated on:
15 Feb 2026 04:17 pm
Published on:
15 Feb 2026 03:22 pm
Also Read
View All

अगली खबर