चिकित्सकों ने एक युवक को मृत घोषित कर दिया
बलिया. यूपी के बलिया के गड़वार थाना क्षेत्र में शादी अटेंड करने जा रहे बुलेट में ट्रैक्टर ने जोरदार टक्कर मार दी। ट्रैक्टर की टक्कर इतनी जोरदार की बुलेट सवार दोनों व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना स्थानीय लोगों ने पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गए और आनन- फानन में बुलेट सवार दोनों व्यक्तियों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया।
यह भी पढें-
जिला अस्पताल पहुंचते ही डॉक्टरों ने एक युवक को मृत घोषित कर दिया और वहीं दूसरे घायल व्यक्ति का इलाज जारी है। चिकित्सकों के अनुसार दूसरा युवक खतरे से बाहर बताया गया है। अभी उसका इलाज चल रहा है। यह घटना बलिया के गड़वार थाना क्षेत्र अंतर्गत कुरेजी गांव के पास का मामला है।
यह भी पढ़ें-