बलिया

अवैध संबंध के विरोध पर पत्नी की हत्या, प्रेमिका ने भी दिया साथ, बलिया पुलिस ने सुलझाई गुत्थी

Ballia news : बलिया में प्रेमिका संग मिलकर पति द्वारा अपनी पत्नी की हत्या किए जाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पुलिस ने आरोपी पति और उसकी प्रेमिका को गिरफ्तार कर लिया है...

2 min read
May 30, 2026
crime news

Ballia crime news : बलिया में प्रेमिका संग मिलकर पति द्वारा अपनी पत्नी की हत्या किए जाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पुलिस ने घटना का खुलासा करते हुए बताया है कि आरोपी और उसकी प्रेमिका पुलिस का ध्यान से भटकने के लिए कई दिनों तक बरगलाते रहे, लेकिन हिरासत में लेकर पूछताछ किए जाने पर टूट गए और घटना की पूरी सच्चाई बता दी। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार करते हुए जेल भेज दिया है।

बलिया पुलिस ने शिवपुर दियरा क्षेत्र में मिले महिला के शव के मामले में खुलासा कर दिया है। पुलिस ने बताया है कि महिला (प्रीति) के पति चुन्नीलाल प्रजापति ने अपनी प्रेमिका शोभा चौरसिया के साथ मिलकर उसकी गला दबाकर हत्या कर दी और गुमशुदगी का झूठा नाटक रचा था। पुलिस ने बताया है कि प्रीति का शव शिवपुर दियरा क्षेत्र के बयासी पुल के समीप से बरामद हुआ था और पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गला दबाकर उसकी हत्या किए जाने की बात सामने आई थी। इस मामले में मृतक महिला के पति को हिरासत में लेकर पूछताछ किए जाने पर पूरे मामले का खुलासा हो गया।

ये भी पढ़ें

पत्नी की बेवफाई का मिला सबूत तो पति ने छोड़ा साथ, वाराणसी में पति-पत्नी और ‘वो’ की अनोखी कहानी

पिछले साल ही हुई थी शादी

जानकारी के मुताबिक, बहादुरपुर के गड़वार के रहने वाले श्याम देव प्रजापति ने अपनी बेटी प्रीति की शादी पिछले साल 6 मार्च को चुन्नीलाल प्रजापति से की थी। शादी के 14 महीने बाद 22 मई को प्रीति के गुम हो जाने की बात पति द्वारा उसके परिजनों को बताई गई। इसके साथ ही पुलिस में गुमशुदगी का मामला भी दर्ज करवाया गया। पुलिस को 24 मई को शिवपुरी दियरा इलाके में झाड़ियां से प्रीति का शव बरामद हुआ। प्रीति के परिजनों ने आरोप लगाया कि दहेज की खातिर ससुराल पक्ष के लोग उनकी बेटी को प्रताड़ित किया करते थे। इसके बाद पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की।

पुलिस ने शक के आधार पर प्रीति के पति चुन्नीलाल को हिरासत में लिया और कड़ाई से पूछताछ की तो आरोपी ने बताया कि उसने अपनी प्रेमिका शोभा चौरसिया के साथ मिलकर प्रीति की गला दबाकर हत्या कर दी। इसके बाद पुलिस ने शोभा चौरसिया को भी गिरफ्तार कर लिया। शोभा ने बताया कि चुन्नीलाल और वह दोनों एक ही गांव के रहने वाले हैं और उनके बीच प्रेम संबंध चल रहा है। यह बात प्रीति को पता थी और आए दिन वह विवाद खड़ा किया करती थी। उसके बाद दोनों ने मिलकर उसे रास्ते से हटाने का प्लान बना लिया।

घुमाने के बहाने ले गए बयासी पुल

शोभा ने पुलिस को बताया है कि 22 मई को चुन्नीलाल और उसने मिलकर प्रीति को घुमाने का झूठा प्लान बनाया। इस दौरान चुन्नीलाल ने एक पुड़िया में पाउडर दिया और कहा कि पानी में खोलकर प्रीति को पिला देना, जिसके बाद शोभा ने ऐसा ही काम किया और ई रिक्शा पर प्रीति को लेकर बयासी पुल पहुंची। लोगों के पूछने पर उसने बताया कि प्रीति की तबीयत खराब है और उसका भाई उसे लेने के लिए आने वाला है। इसी दौरान चुन्नीलाल वहां पहुंचा और दोनों उसे बाइक पर बिठाकर एक सुनसान जगह ले गए।

शोभा ने पुलिस को बताया कि इस दौरान चुन्नीलाल ने प्रीति की गला दबाकर हत्या कर दी और शव को वही झाड़ियों में छुपा दिया। इसके बाद चुन्नीलाल ने पुलिस में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई और प्रीति के परिजनों को भी फोन करके कहा कि प्रीति कहीं चली गई है। वहीं, पुलिस ने मामले का खुलासा करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और जेल भेज दिया है।

ये भी पढ़ें

दंपति के निजी वीडियो इंस्टा पर, पुलिस नहीं सुनी तो कोर्ट ने दिया FIR का आदेश, डाली गई 200 Video, वाराणसी का मामला
Also Read
View All