बालोद

CG News: आईटीआई में हादसा, मशीन की चपेट में आने से छात्र की 5 उंगलियां कटीं

CG News: प्रशिक्षण के नाम पर मजदूरी करना बाल श्रम और एनसीवीटी नियमों का खुला उल्लंघन है। प्राचार्य को तत्काल हटाकर एफआईआर दर्ज की जाए। पीडि़त छात्र के इलाज की जिम्मेदारी आईटीआई प्रबंधन उठाए।

2 min read
Apr 24, 2026
मशीन की चपेट में आने से छात्र की 5 उंगलियां कटीं (Photo Patrika)

CG News: शासकीय प्रौद्योगिकी संस्थान डौंडीलोहारा में गुरुवार को प्रशिक्षण के नाम पर मजदूरी करते समय मशीन से छात्र टोकेश्वर के दोनों हाथों की पांच उंगलियां कट गई। एक हाथ की तीन और दूसरे हाथ की दो उंगलियां कट गई। हादसे के बाद छात्र को शासकीय अस्पताल ले जाया गया। मामले में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने संस्थान पहुंचकर कड़ा विरोध जताया। उनका कहना है आईटीआई छात्रों से प्रैक्टिकल के नाम पर 8 घंटे काम कराया जा रहा है। घटना के बाद घायल छात्र से सहपाठियों को भी मिलने नहीं दिया जा रहा है।

प्राचार्य ने कहा-हादसे के बारे में नहीं पता

परिषद के जिला संयोजक दीपेश साहू का आरोप है कि संस्थान के शिक्षक संजय कुमार भगत ने कहा कि छात्र मर भी जाए तो कुछ नहीं होगा, लेकिन काम नहीं रुकना चाहिए। इससे परिषद के कार्यकर्ताओं में आक्रोश बढ़ गया। संस्थान में प्राचार्य राजेश कुर्रे से मिलकर आपत्ति जताई। प्राचार्य ने कहा कि हादसे के बारे में उन्हें पता नहीं है।

एबीवीपी का विरोध प्रदर्शन

परिषद के डौंडीलोहारा इकाई के कार्यकर्ता आईटीआई पहुंचे और विरोध प्रदर्शन किया। परिषद की प्रांतीय पदाधिकारी मनीषा राणानेकहा कि प्रशिक्षण संस्थानों को शोषण का अड्डा नहीं बनने देंगे। प्रशिक्षण के नाम पर मजदूरी करना बाल श्रम और एनसीवीटी नियमों का खुला उल्लंघन है। प्राचार्य को तत्काल हटाकर एफआईआर दर्ज की जाए। पीडि़त छात्र के इलाज की जिम्मेदारी आईटीआई प्रबंधन उठाए। घटना के जिम्मेदार पर कार्रवाई की जाए।

सात दिन में कार्रवाई नहीं होने पर करेंगे उग्र आंदोलन

जिला संयोजक दिपेश साहू ने कहा कि हमें घटना की जानकारी मिलते ही प्रशिक्षण संस्थान में पहुंचे। कुछ दिनों पहले एक बच्चे को बिच्छू ने काट दिया था, लेकिन उस मामले को दबा दिया गया था। विद्यार्थी परिषद ने जब संस्थान का निरीक्षण किया तो पाया गया कि क्लास रूम के छत का प्लास्टर गिर रहा है। कुछ समय पहले फिटर ट्रेड की कक्षा में चलते हुए पंखा टेबल के ऊपर गिर गया था। उस समय किसी भी विद्यार्थी को चोटें नहीं आई। उन्होंने कहा कि 7 दिन में कार्रवाई नहीं होने पर उग्र आंदोलन करेंगे।

मजदूरों की तरह कराया जा रहा था काम

पीड़ित छात्र पुरुषोत्तम कुमार ने बताया कि संस्थान परिसर में खराब पड़े बाथरूम की रिपेयरिंग का काम चल रहा था. प्रबंधन की ओर से छात्रों को पढ़ाई छोड़कर इस काम में मजदूर की तरह लगा दिया गया। काम के दौरान भारी सामान से लदी एक ट्रॉली अचानक छात्र के ऊपर गिर गई। हादसा इतना भीषण था कि छात्र के हाथ की उंगलियां मौके पर ही कटकर अलग हो गईं।

Updated on:
24 Apr 2026 04:45 pm
Published on:
24 Apr 2026 04:43 pm
Also Read
View All