बालोद

अपर कलेक्टर ने महिला पर की अभद्र टिप्पणी, भड़के जोगी कार्यकर्ताओं के सामने अधिकारी को जोडऩा पड़ा हाथ

दौरान अपर कलेक्टर एके घृतलहरे ने किसी महिला को लेकर कुछ अशब्द कह दिए, जिस पर प्रदर्शनकारियों ने हंगामा शुरू कर दिया।

2 min read
Jun 07, 2018
अपर कलेक्टर ने महिला पर की अभद्र टिप्पणी, भड़के जोगी कार्यकर्ताओं के सामने जोडऩा पड़ा हाथ

बालोद. बुधवार को जनता कांग्रेस जोगी ने सभा के बाद कलक्टोरेट घेराव के लिए विधायक राजेन्द्र राय, जकां युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र तिवारी, डोमेंद्र भेडिय़ा, अर्जुन हिरवानी सहित बड़ी संख्या में महिला-पुरुष कार्यकर्ता 9 सूत्रीय मांगों को लेकर निकले, जहां कलक्टोरेट गेट के पास मौजूद पुलिस बल ने कार्यकर्ताओं को खदेड़ रहे थे तब पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच झूमा-झटकी होती रही।

इस दौरान अपर कलेक्टर एके घृतलहरे ने किसी महिला को लेकर कुछ अशब्द कह दिए, जिस पर प्रदर्शनकारियों ने हंगामा शुरू कर दिया। मामले पर छत्तीसगढ़ जनता कांग्रेस युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र तिवारी ने अधिकारी से कहा महिलाओं पर टिप्पणी की तो जेल भिजवा दूंगा। आपके जैसे कई अपर कलेक्टर देखे हैं।

ये भी पढ़ें

पीएम के दौरे की पुष्टि के बाद अफसरों की छुट्टियां 14 जून तक निरस्त, डीजीपी पहुंचे भिलाई

मामले में हंगामा होते देख अंत में अपर कलेक्टर ने माफी की मुद्रा में हाथ जोड़कर चले गए। तब लोग शांत हुए। युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष का आरोप है कि पार्टी की महिला सदस्य अपर कलेक्टर के पास अपनी बात रखना चाहती थीं, पर अधिकारी ने महिलाओं पर आपत्तिजनक टिप्पणी की है जिसका उच्च स्तर पर शिकायत की जाएगी।

पहले की सभा बाद में किया प्रदर्शन
विकास यात्रा के साथ मंगलवार को मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह की सभा के लिए लाखों रुपए खर्च कर दिए गए। सभा में मंच से सीएम ने प्रदेश व बालोद जिले में विकास की गाथा सुनाई, उसके एक दिन बाद छत्तीसगढ़ जनता कांग्रेस ने इस यात्रा में होने वाले करोड़ों रुपए के खर्च पर
सवाल उठाए।

वक्ताओं ने विकास यात्रा को ढकोसला बताया। कहा यह जनता के पैसों का दुरूपयोग है। यही खर्च जिले के विकास कार्यों में लगाते तो जनता को और सुविधा मिलती। वक्ताओं ने कहा राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही शराब दुकान को बन्द करने व बालोद नगर के अनेक अधूरे निर्माण कार्य जो प्रशासन द्वारा रोक दी गई है।

रोके हुए काम तत्काल शुरू कराने सहित 6 सूत्रीय मांगों को लेकर जनता कांग्रेस जोगी ने कलेक्टोरेट का घेराव करने आम सभा की। जहां बड़ी संख्या में जनता कांग्रेस के कार्यकर्ता शामिल हुए। इस दौरान वक्ताओं ने भाजपा सरकार और कांग्रेस पार्टी को जमकर खरी-खरी सुनाई।

ये भी पढ़ें

Breaking: दोस्त के साथ खाना खाकर घर लौट रहे युवक की हत्या
Published on:
07 Jun 2018 12:20 pm
Also Read
View All