27 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Breaking: दोस्त के साथ खाना खाकर घर लौट रहे युवक की हत्या

आदित्य नगर स्थित कुशाभाऊ ठाकरे भवन के बाजू वाली गली में बुधवार की रात लगभग 12.30 बजे युवक की हत्या अज्ञात लोगों ने कर दी।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

दुर्ग

•

image

Dakshi Sahu

•

Updated: 7 Jun 2018, 11:12 AM IST

patrika

दोस्त के साथ खाना खाकर घर लौट रहे युवक की हत्या, मदद के लिए रातभर तड़पता रहा नीतिश

दुर्ग. आदित्य नगर स्थित कुशाभाऊ ठाकरे भवन के बाजू वाली गली में बुधवार की रात लगभग 12.30 बजे युवक की हत्या अज्ञात लोगों ने कर दी। इस घटना में नीतिश शर्मा उम्र 28 वर्ष को गंभीर हालत में पहले जिला अस्पताल फिर चंदू लाल चंद्राकर अस्पताल ले जाया गया। जहां उसकी मौत हो गई। वहीं इस घटना में मृतक के अन्य साथी को दुर्ग जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मामले में मोहन नगर पुलिस 302 का अपराध दर्ज कर आरोपियों की तलाश कर रही है।

दोस्त के साथ कार से घर लौट रहा था मृतक
जानकारी के मुताबिक नीतिश अकेले किराए के मकान में रहता था। वहीं उसका घायल दोस्त उससे मुलाकात करने रूम पहुंचा था। दोनों अपने घर से मारूती 800 में खाना खाने निकले थे। देर रात लौटने के बाद उन पर घर के नजदीक ही अज्ञात लोगों ने हमला कर दिया। घटना के वक्त मृतक के कुछ दोस्तों ने दोनों घायलों को अस्पताल पहुंचाकर पुलिस को पूरे मामले की सूचना दी।

रिलाइंस कंपनी में काम करता था मृतक
नीतिश शर्मा मूलत: दल्लीराजहरा का रहने वाला था। वह पिछले कुछ वर्षों से किराए के मकान में दुर्ग में रह रहा था। नीतिश जीईओ मोबाइल कंपनी का कर्मचारी था। रोजाना की तरह काम के बाद वह अपने दोस्त के साथ आउटिंग पर निकला था।

घायल अवस्था में बचाव के लिए तड़पा
घटना स्थल पर मृतक की कार के अलावा एक अन्य कार खड़ी थी। जिसके दरवाजे पर खून के छींटे पाए गए हैं। अनुमान लगाया जा रहा है कि मृतक घायल अवस्था में बचाव के लिए रातभर तड़पा होगा। कार के दरवाजे में टिकने से बह रहा खून दरवाजे पर पुलिस को लगा हुआ मिला है।

पीएम के बाद परिजनों को सौंपा जाएगा शव
मृतक का शव फिलहाल चंदू लाल अस्पताल के मारच्र्युरी में रखा गया है। दोपहर बाद पुलिस शव का पीएम कराने के बाद बॉडी परिजनों को सौंपेगी। बेटे के मौत की सूचना मिलते ही पूरा परिवार बिलखते हुए दुर्ग पहुंच गया है। वहीं सरेआम युवक की हत्या से शहर में पुलिस पेट्रोलिंग को लेकर एक बार फिर सवाल खड़े हो गए हैं।