
पीएम के दौरे की पुष्टि के बाद अफसरों की छुट्टियां 14 जून तक निरस्त, डीजीपी पहुंचे भिलाई
भिलाई. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 14 जून को भिलाई आगमन को लेकर प्रशासन और पुलिस सतर्क है। उनकी सतर्कता सभा स्थल पर मंच निर्माण स्थल पर भी दिख रही है। सभा स्थर निर्माण में उपयोग होने वाली हर एक सामग्री पर जवानों की नजर है। मंच कांक्रीट सीमेंट से बनाया जा रहा है। जहां मजदूर तेजी से कार्य में जुटे हैं।
डीजीपी पहुंचे भिलाई
हथियारबंद पुलिस के जवान निर्माण कर पैनी नजर रखे हुए हैं। बुधवार को सभा स्थल की तैयारी का निरीक्षण करने छत्तीसगढ़ पुलिस के मुखिया डीजीपी अमरनाथ उपाध्याय आए थे। उन्होंने जयंती स्टेडियम में बानाए जा रहे सभा स्थल और हैलीपैड का निरीक्षण किया। भिलाई इस्पात संयंत्र भी गए।
भिलाई स्टील प्लांट का किया अवलोकन
प्लांट में एसएमएस 8 का अवलोकन किया। उनके साथ आईजी जीपी सिंह, कलेक्टर उमेश अग्रवाल, एसएसपी डॉ. संजीव शुक्ला, एएसी शशिमोहन सिंह समेत सीएसपी,डीएसपी मौजूद रहे।
जिस मार्ग से पीएम गुजरेंगे वहां से पहले गुजरे डीजीपी
डीजीपी उपाध्याय ने जिस रास्ते पीएम मोदी प्लांट जाएंगे उस सड़क का अवलोकन किया। प्लांट में कार्यक्रम स्थल का मुआयना किया। बीएसपी के सीईओ एम रवि ने उन्हें व्यवस्था की पूरी जानकारी दी। डीजीपी ने सभा स्थल और हेलीपैड का निरीक्षण किया।
डीजीपी के जाने के बाद मैराथन बैठक
डीजीपी के जाने के बाद आईजी जीपी सिंह ने पुलिस अधिकारियों की बैठक ली। सभी को अपनी जिम्मेदारी का सही तरीके से निर्वहन करने के लिए कहा। हिदायत दी कि कहीं कोई चूक न हो। बैठक में एसपी, एएसपी , सीएसपी, डीएसपी रेंक के अधिकारी मौजूद रहे।
हेलीपैड पर कंक्रीट की लेयर
भिलाई होटल के सामने तीन हेलीपैड बनाया जा रहा है। निर्माण में चार जेसीबी लगी है। तीनों हैलीपैड को राउंड में बनाया गया है। जिसमें कांक्रीट डाला गया। चारों तरफ उसे बांस बल्लियों से घेर दिया गया है।
पीएम के दौरे की पुष्टि के बाद अफसरों की छुट्टियां निरस्त
राज्य सरकार के प्रस्ताव पर प्रधानमंत्री कार्यालय ने मुहर लगा दी है। पीएमओ ने सरकार को पीएम के विजिट का कंफ रमेशन भी भेज दिया है। सीएम के सेक्रेटरी सुबोध सिंह ने प्रधानमंत्री का 14 जून का दौरा तय होने की पुष्टि की।
उन्होंने बताया पीएमओ से इसका लेटर आ गया है। 14 जून को 11.30 बजे से 1.30 बजे तक का प्रोग्राम का प्रस्ताव भेजा गया था, लेकिन दो-चार मिनट आगे-पीछे हो सकता है। इसके बाद प्रधानमंत्री के दौरे के देखते हुए जिला प्रशासन ने सभी अफ सरों की छुट्टियां निरस्त कर दी है।
Published on:
7 Jun 2018, 11:41 AM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.