बालोद

अजय चंद्राकर के बयान पर कांग्रेसी नेताओं ने ली चुटकी, एक ने सर्कस कहा तो दूसरे ने बताया जोकर

कुछ दिन पहले भाजपा के पूर्व मंत्री अजय चंद्राकर ने भूपेश बघेल की सरकार पर तंज कसते हुए कहा था कि 'यहां सरकार नहीं सर्कस चल रही है' । उनके इसी बयान पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए मंत्री अमरजीत भगत ने कहा कि 'हम अजय चंद्राकर जी के बात का बुरा नहीं मानते हैं ।
less than 1 minute read
• •
Updated: 18 Nov 2019, 12:42 PM IST
amarjeet_bhagat_and_ajay_chandrakar.jpg

बालोद. भाजपा नेता अजय चंद्राकर के बयान पर कांग्रेस के खाद्य मंत्री अमरजीत भगत और मंत्री अनीला भेड़िया ने जमकर चुटकी ली। जहाँ खाद्य मंत्री अमरजीत भगत ने उन्हें सर्कस बताया तो मंत्री अनीला भेड़िया ने उन्हें सर्कस का जोकर तक कह डाला।

कुछ दिन पहले भाजपा के पूर्व मंत्री अजय चंद्राकर ने भूपेश बघेल की सरकार पर तंज कसते हुए कहा था कि 'यहां सरकार नहीं सर्कस चल रही है' । उनके इसी बयान पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए मंत्री अमरजीत भगत ने कहा कि 'हम अजय चंद्राकर जी के बात का बुरा नहीं मानते हैं, वह खुद ही सर्कस...

वह अपना बयान पूरा कर पाते इससे पहले ही उनके साथ खड़े मंत्री अनिला भेड़िया ने इनकी बात काटते हुए कहा कि वह "जोकर हैं" ।इसके बाद आसपास के लोग और दोनों मंत्री अपनी हंसी नहीं रोक पाए और वो भी हंसने लगे। दोनों बालोद में कांग्रेस कार्यकर्ताओं से नगरी निकाय चुनाव के संबंध में बैठक लेने पहुंचे थे।

Updated on:
18 Nov 2019, 12:42 PM IST
Published on: