बालोद

Private Bank Scam: लोन के नाम पर आर्मी जवान के साथ 15 लाख की ठगी, बैंक कर्मचारी ने ही लगाया चूना

Bank Employee Fraud: छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में एक आर्मी जवान के साथ बैंक लोन के नाम पर 15 लाख रुपये से ज्यादा की ठगी का मामला सामने आया है।

2 min read
Apr 17, 2026
आर्मी जवान के साथ 15 लाख की ठगी (photo source- Patrika)

Private Bank Scam: छत्तीसगढ़ के बालोद जिले से एक चौंकाने वाला ठगी का मामला सामने आया है, जहां एक आर्मी जवान को बैंक लोन के नाम पर बड़ा आर्थिक झटका दिया गया। मामला अर्जुन्दा थाना क्षेत्र के ग्राम ओडारसकरी का है, और इसमें बैंक कर्मचारी की भूमिका गंभीर सवालों के घेरे में है।

ये भी पढ़ें

Big Fraud: 7,693 लोगों से 1.11 करोड़ रुपए की ठगी, YouTube चैनल और फर्जी प्रोफाइल से देशभर में बिछाया जाल, 26 गिरफ्तार

Private Bank Scam: कैसे हुआ पूरा खेल?

जानकारी के मुताबिक, गांव ओडारसकरी निवासी एक आर्मी जवान, जिसकी पोस्टिंग जम्मू-कश्मीर में है, गुंडरदेही स्थित एक निजी बैंक में 2 लाख रुपये का लोन लेने पहुंचा था। जवान ने अपनी जरूरत के हिसाब से केवल 2 लाख रुपये के लोन के लिए आवेदन किया था। लेकिन आरोप है कि बैंक में पदस्थ कर्मचारी रेखराम साहू ने दस्तावेजों में हेरफेर कर जवान के नाम पर 2 लाख की जगह 17 लाख रुपये का लोन स्वीकृत (सैंक्शन) करवा दिया।

खाते में आए पैसे, फिर हुआ बड़ा ट्रांसफर

जैसे ही लोन की पूरी राशि जवान के खाते में आई, आरोपी ने चालाकी से उसमें से 15 लाख 50 हजार रुपये किसी अन्य खाते में ट्रांसफर करवा लिए। यह पूरा खेल इतनी सफाई से किया गया कि जवान को इसकी भनक तक नहीं लगी। इस ठगी का खुलासा तब हुआ जब बैंक की ओर से लोन की किस्त जमा करने के लिए जवान पर दबाव बनाया गया।

जवान को लगा कि यह 2 लाख रुपये के लोन की EMI होगी, लेकिन जब उसने जांच की तो पता चला कि उसके नाम पर 17 लाख रुपये का लोन चल रहा है। यह सुनकर जवान के होश उड़ गए और उसने तुरंत गुंडरदेही थाने में पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई।

Private Bank Scam: पुलिस ने दर्ज किया मामला

गुंडरदेही थाना प्रभारी नवीन बोरकर के अनुसार, आर्मी जवान के साथ ठगी का मामला दर्ज कर लिया गया है। आरोपी बैंक कर्मचारी रेखराम साहू के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 318(4) के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया है।

जांच में क्या-क्या सामने आ सकता है?

पुलिस अब इस मामले की गहराई से जांच कर रही है, जिसमें कई अहम बिंदु शामिल हैं—

  • लोन प्रक्रिया में किन-किन लोगों की भूमिका रही
  • बैंक के अंदरूनी सिस्टम में कैसे हेरफेर हुआ
  • ट्रांसफर की गई रकम किस खाते में गई
  • क्या इस तरह के और भी मामले सामने आ सकते हैं
Published on:
17 Apr 2026 10:58 am
Also Read
View All