
Road Accident: बालोद जिले के लोहाराथाना इलाके में हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में कार चला रहे एक बिजनेसमैन की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनकी पत्नी और दो बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा संबलपुर नर्सरी के पास हुआ, जब एक कुत्ते को बचाने के चक्कर में कार का कंट्रोल बिगड़ गया और वह पलट गई।
जानकारी के मुताबिक, परिवार बालोद से अपने घर देवरीपसौद जा रहा था। संबलपुर नर्सरी के पास सड़क पर अचानक एक कुत्ता आ गया। कुत्ते को बचाने के चक्कर में ड्राइवर का कार से कंट्रोल बिगड़ गया, जिससे वह सड़क किनारे पलट गई। हादसा इतना भयानक था कि कार चला रहे बिजनेसमैन भूपेंद्र गुप्ता की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनकी पत्नी और दो बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर अफरा-तफरी मच गई।
Road Accident: मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों ने तुरंत मदद की, कार के शीशे तोड़कर फंसे बच्चों को बाहर निकाला और सभी घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया। घायल महिला राघोनवागांव के एक सरकारी स्कूल में टीचर बताई जा रही है। वह और उसके दो बच्चे अभी अस्पताल में इलाज करा रहे हैं, जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है।