बालोद

CG Accident News: बहन को तीजा मनाने बाइक से लेकर आ रहा था भाई, स्कूटी की टक्कर से हुई मौत

CG Accident News: बालोद जिले में भाई अपनी बहन को तीजा लेकर मोटर साइकिल से लौट रहा था, तभी तेज रफ्तार स्कूटी ने उसे टक्कर मार दी, जिससे बाइक सवार युवक की मौत हो गई।

less than 1 minute read
Aug 26, 2025
प्रतीकात्मक फोटो

CG Accident News: छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में भाई अपनी बहन को तीजा लेकर मोटर साइकिल से लौट रहा था, तभी तेज रफ्तार स्कूटी ने उसे टक्कर मार दी, जिससे बाइक सवार युवक की मौत हो गई। परिजनों ने स्कूटी सवार व्यक्ति के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने धारा 184 एलके, 106(1) बीएनएस के तहत मामला पंजीबद्ध कर लिया है।

ये भी पढ़ें

इंद्रावती नदी में संतुलन खोने से पलटी नाव, 2 मासूम लापता, सर्चिंग अभियान जारी

CG Accident New: इस प्रकार हुई दुर्घटना

ग्राम आलीखुंटा निवासी नरेन्द्र कुमार विश्वकर्मा ने पुलिस को बताया कि उनका बड़ा बेटा जितेंद्र कुमार विश्वकर्मा मोटर साइकिल सीजी 07 एफ 1442 से मेरी बेटी व अपनी बहन संतोषी बाई को तीजा लाने के लिए चेंदरीबन नवागांव जा रहा था। दोपहर 12 से 12.15 बजे के बीच ग्राम जेवरतला तालाब के पास मेन रोड में पहुंचा था।

उसी समय सामने पिनकापार तरफ से आ रही स्कूटी सीजी 08 एवाई 7918 का चालक संजय पंदरामें पिता श्रवण निवासी ग्राम गर्रापार थाना गैंदाटोला जिला राजनांदगांव ने ठोकर मार दिया। इससे जितेंद्र कुमार को सिर में गंभीर चोट आई और उसकी मौके पर मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंचा। स्कूटी चालक संजय पंदरामें को भी चोट लगी थी।

Published on:
26 Aug 2025 04:30 pm
Also Read
View All

अगली खबर