बालोद

CG News: बड़ी खुशखबरी! किसानों को 9 दिसंबर से मिलेगा ऑनलाइन के साथ ऑफलाइन टोकन भी, जानें कैसे?

CG News: किसानों की परेशानी को देखते हुए उनकी सुविधा के लिए बदलाव किया गया है। बताया जा रहा है कि जिन किसानों के पास मोबाइल नहीं है उन्हें सबसे अधिक दिक्कतें हो रही है।
2 min read
• •
Updated: 23 Nov 2024, 6:03 PM IST
CG News

CG News: बालोद में समर्थन मूल्य पर धान की खरीदी जारी है। इस बार अधिकांश टोकन मोबाइल में ऐप के माध्यम से काटा जा रहा है, जिन किसानों का टोकन जल्दी कट रहा है, उनके लिए अच्छा साबित हो रहा है। जिन किसानों को जल्दी धान बेचना है, लेकिन टोकन कटाने में समस्या हो रही है, उनके लिए परेशानी वाली बात है।

CG News: 9 दिसंबर तक किसानों ने टोकन कटा लिया

किसानों को जल्द खुशखबरी मिल सकती है। आगामी 9 या 10 दिसंबर से जिले में ऑफलाइन व ऑनलाइन टोकन किसानों को दिया जाएगा। इसकी पुष्टि जिला खाद्य अधिकारी तुलसी राम ठाकुर ने की है। आगामी 9 दिसंबर तक ऑनलाइन टोकन किसानों ने कटा लिया है।

जिनके पास मोबाइल नहीं, वे लोक सेवा केंद्र की शरण में: जिले में एक लाख 54 हजार किसानों ने धान बेचने पंजीयन कराया है। 22 नवंबर की स्थिति में 15704 किसान ने धान बेच चुके हैं। अधिकांश किसानों ने ऑनलाइन टोकन कटाया है।

मोबाइल चलाने भी नहीं आता

जिन किसानों ने धान की कटाई मिंजाई कर ली है। वे धान बेचना चाह रहे हैं, लेकिन उनके पास मोबाइल नहीं है। मोबाइल चलाने भी नहीं आता है, उन्हें अधिक परेशानी हो रही है। ये किसान नजदीकी लोक सेवा केंद्र में जाकर टोकन कटवा रहे हैं।

13854 ने ऑनलाइन तो 1850 ने ऑफलाइन लिया टोकन

जिला सहकारी केंद्रीय बैंक के मुताबिक जिले में 22 नवंबर तक कुल 15704 किसानों ने धान बेचा है। इन किसानों में 1850 किसानों ने ऑफलाइन टोकन लिया व 13854 किसानों ने ऐप के माध्यम से ऑनलाइन टोकन लिया है।

किसानों को अब नौ दिसंबर से राहत

CG News: अब 9 दिसंबर से मिलेगी राहत: जिला खाद्य अधिकारी की माने तो 9 दिसंबर से किसानों को राहत मिलेगी। अब ऑनलाइन व ऑफलाइन दोनों टोकन अनिवार्य किया जाएगा।

Updated on:
23 Nov 2024, 6:03 PM IST
Published on: