अपना नाम लाभार्थी सूची में देखने के लिए pmkisan.gov.in पर जाकर ‘Beneficiary List’ टैब पर क्लिक करें और राज्य, जिला, ब्लॉक और गांव की जानकारी भरकर रिपोर्ट प्राप्त करें। अगर आप जानना चाहते हैं कि आपकी किश्त का पैसा आपके खाते में जमा हुआ है या नहीं, तो आप pmkisan.gov.in पर जाकर अपना स्टेटस चेक कर सकते हैं। वेबसाइट पर ‘Know Your Status’ टैब पर क्लिक करके आप अपनी पंजीकरण संख्या और कैप्चा कोड दर्ज करके जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।