मौसम विभाग की ओर से आज के लिए पूर्वोत्तर राज्यों असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, अरुणाचल प्रदेश, मिजोरम और त्रिपुरा में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इन राज्यों में तेज बारिश की संभावना है। बिहार के कुछ हिस्सों में हल्कि बारिश हो सकती है। उत्तर प्रदेश में मॉनसून की वापसी के बाद गर्मी और उमस ने हालत खराब कर रखी है। ऐसे में अक्टूबर के महीने में मौसम मिला-जुला रहेगा। माह के लास्ट में हल्की गुलाबी ठंड का एहसास होना शुरू हो सकता है।