Weather Update IMD: पूरे देश से मॉनसून (Monsoon) जल्द ही विदा लेने वाला है। इसका असर कई राज्यों में देखने को मिल रहा है। दिल्ली, राजस्थान, हरियाणा, पंजाब और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में बीते कुछ दिनों से कड़ाके की धूप निकल रही है। इस वजह से इन सभी राज्यों का पारा काफी बढ़ गया है। कल की तरह दिन के समय लोगों को गर्मी से परेशानी होगी। साथ ही उमस से भरा रहेगा। IMD ने कुछ राज्यों में बारिश का अलर्ट जारी करते हुए आज से अगले 5 दिनों के मौसम का पूर्वानुमान जारी किया है। दिल्ली-NCR में आज भी धूप खिलने का पूर्वानुमान जारी किया है। आइए जानते है अन्य राज्यों के आज के मौसम का हाल-