पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के एक आदेश में कहा गया है कि हरियाणा विधानसभा चुनावों के मद्देनजर पंजाब सरकार (Punjab Government) ने 5 अक्टूबर को अवकाश रखा है। कोई अधिकारी या कर्मचारी हरियाणा विधानसभा की वोटर लिस्ट में वोटर है और पंजाब राज्य के सरकारी सरकारी शैक्षणिक संस्थानों, कार्यालयों, बोर्डों और निगमों में कार्यरत है तो वह अपना वोटर आईडी कार्ड (Voter ID) दिखाकर अथॉरिटी से पांच अक्टूबर को स्पेशल छुट्टी ले सकता है।