Baramati Plane Crash: एनसीपी (एससीपी) सांसद सुप्रिया सुले ने मंगलवार को बयान दिया कि, उन्हें उम्मीद है कि महाराष्ट्र के पूर्व उपमुख्यमंत्री और उनके भाई अजित पवार की मौत के पीछे का सच सामने आएगा और न्याय मिलेगा। अजित पवार का निधन 28 जनवरी 2026 को बारामती में एक विमान दुर्घटना (प्लेन क्रैश) में हुआ था।
सुप्रिया सुले और परिवार के अन्य सदस्य इस विमान दुर्घटना की पारदर्शी जांच, एफआईआर (FIR) दर्ज करने और अब तक की जांच की प्रगति पर बार-बार सवाल उठाते रहे हैं।