CG News: महिला के रसोईघर में अज्ञात व्यक्ति ने आगजनी का प्रयास किया। गनीमत रही कि गैस सिलेंडर नहीं फटा, वरना बड़ा हादसा हो सकता था। महिला ने घटना की जानकारी तुरंत सरपंच देव कुंवर को दी।
CG News: बीते दिनों जगन्नाथपुर की महिला मीना साहू के रसोई घर में असामाजिक तत्वों ने आगजनी की घटना को अंजाम देने का प्रयास किया। गनीमत रही कि गैस सिलेंडर नहीं फटा वरना बड़ी घटना हो सकती थी। मीना साहू ने घटना की जानकारी सरपंच देव कुंवर को दी।
मीना साहू पति स्व. इंद्र कुमार साहू ने बताया कि सुबह जब उठी तो उन्हें घटना की जानकारी हुई। रसोईघर के दीवार पर एक खिड़की है, जहां पर पर्दा लगा हुआ था, जिसमें अज्ञात व्यक्ति ने आग लगा दी। कपड़ा जल गया था, उसी के नीचे गैस सिलेंडर रखा था। आग बुझ गई थी वर्ना सिलेंडर में भी आग लग सकती थी। यदि सिलेंडर फट जाता तो बगल कमरे में मैं सो रही थी, जिससे बड़ा हादसा हो सकता था।
उन्होंने कहा कि आज स्थिति यह हो गई है कि चौक-चौराहों पर खुलेआम शराब बिक रही है। युवा और बड़े भी सार्वजनिक प्रसाधन के आसपास जाम छलकाते नजर आ रहे हैं। गांजा भी सांकरा ज के लोग जगन्नाथपुर में आकर बेच रहे हैं। युवा गांजे और शराब की लत में नजर आ रहे हैं।
उन्होंने आशंका जताई है कि घटना में कुछ युवकों का हाथ सकता है, जिन्होंने पूर्व में उनके घर में अनाधिकृत रूप से प्रवेश करने का प्रयास किया था। हालांकि अभी इसकी पुष्टि नहीं हुई है। घटना से गांव की अन्य महिलाओं में भी दहशत है।
CG News: सरपंच देव कुंवर कोशिमा ने बताया कि मीना साहू के घर आग लगाने की जानकारी मिली। पंचों के साथ मौके पर जाकर देखा तो बड़ी घटना घटने की पूरी आशंका थी। रसोई घर में भरा हुआ सिलेंडर रखा था। महिला को हिदायत दी गई कि सिलेंडर को दूसरी जगह रखें या रात में खाना बनाने के बाद सिलेंडर को चूल्हे से निकाल कर अलग कमरे में रखें। जिस तरह से अज्ञात व्यक्ति ने आग लगाने का प्रयास किया, ऐसी घटना दोबारा भी हो सकती है। पुलिस प्रशासन से भी मांग की कि जगन्नाथपुर में पेट्रोलिंग गश्त बढ़ाई जाए। आसमाजिक तत्वों को नियंत्रित किया जाए।