बालोद

नाना की मौत हो गई है.. बोलकर नाबालिग को जंगल ले जाकर किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

Rape case: नाबालिग लड़की का अपहण कर दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। शिकायत पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है..
less than 1 minute read
Sep 14, 2025
CG Rape Case: बहला-फुसलाकर आरोपी ने नाबालिग के साथ किया दुष्कर्म, 20 साल कैद की सुनाई गई सजा...(photo-patrika)
CG Rape Case: बहला-फुसलाकर आरोपी ने नाबालिग के साथ किया दुष्कर्म, 20 साल कैद की सुनाई गई सजा...(photo-patrika)

Rape case: छत्तीसगढ़ के बालोद में नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोपी ने लड़की के नाना के मौत का झूठा बहाना बनाकर उसे जंगल ले गया, जहां उसके साथ आरोपी ने दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। ( Rape case ) शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी बृजेश हिड़को को गिरफ्तार कर रिमांड पर भेज दिया है।

Rape case: पीड़िता ने परिजनों को बताई आपबीती

पुलिस के अनुसार आरोपी उसके नाना की मौत का झूठा बहाना बनाकर जंगल ले गया फिर उसके साथ अनैतिक कार्य किया। घटना के बाद परिजनों को पीड़िता ने आपबीती बताई, जिसके बाद परिजनों के साथ पीड़िता थाने पहुंची। पीड़िता की रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पास्को एक्ट, दुष्कर्म, अपहरण व अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

एक साल पहले भी घर में घुसकर किया था दुष्कर्म

पूछताछ में खुलासा हुआ कि एक साल पहले जब पीड़िता 10वीं कक्षा में पढ़ रही थी तब भी आरोपी ने उसके घर में घुसकर दुष्कर्म किया था। इस दौरान परिजनों ने लोक लाज के चलते मामले की शिकायत पुलिस से नहीं किया। वहीं अब दूसरे मामले में पुलिस से शिकायत की। पुलिस के अनुसार आरोपी बदमाश प्रवृत्ति का है। उसके खिलाफ दर्ज पुराने आपराधिक मामलों को खंगाला जा रहा है।

Published on:
14 Sept 2025 02:58 pm