बालोद

छत्तीसगढ़ में पेंशनधारियों को राहत, अब उप डाकघर में बनेगा डिजिटल जीवन प्रमाण पत्र, बैंक जाने की झंझट होगी खत्म

Digital Life Certificate: उप डाकघर में पेंशनधारियों के लिए डिजिटल जीवन प्रमाण पत्र की सुविधा शुरू होगी। आधार बायोमेट्रिक से बनेगा प्रमाण पत्र, 70 रुपए लगेगा शुल्क। घर पहुंच सेवा भी मिलेगी।
2 min read
• •
Updated: 4 Nov 2026, 1:17 PM IST
Digital Life Certificate
डाकघर में बनेगा डिजिटल जीवन प्रमाण पत्र (Photo Patrika)

Digital Life Certificate: पेंशनधारियों की सुविधा के लिए भारतीय डाक विभाग एवं इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक (आईपीपीबी) ने डिजिटल जीवन प्रमाण पत्र बनाने की सुविधा शुरू की है। अब दल्लीराजहरा और आसपास के क्षेत्र के पेंशनधारियों को जीवन प्रमाण पत्र बनवाने के लिए बैंक या अन्य कार्यालयों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। वे उप डाकघर दल्लीराजहरा में पहुंचकर यह सुविधा प्राप्त कर सकेंगे। इस सुविधा के तहत आधार आधारित बायोमेट्रिक प्रमाणीकरण के माध्यम से डिजिटल जीवन प्रमाण पत्र तैयार किया जाएगा। सफल प्रमाणीकरण के बाद प्रमाण पत्र ऑनलाइन संबंधित पेंशन वितरण एजेंसी तक पहुंच जाएगा। इससे पेंशनधारियों को प्रमाण पत्र जमा करने की प्रक्रिया में सुविधा होगी।

ये दस्तावेज होंगे जरूरी

डिजिटल जीवन प्रमाण पत्र बनवाने के लिए प्रति सफल प्रमाण पत्र 70 रुपए शुल्क निर्धारित किया गया है। इसमें जीएसटी एवं अन्य लागू कर शामिल हैं। घर पहुंचकर सेवा लेने पर भी कोई अतिरिक्त शुल्क नहीं लगेगा। इसके लिए आधार कार्ड या आधार नंबर, पेंशन भुगतान आदेश (पीपीओ) नंबर, पेंशन बैंक खाता संख्या और मोबाइल नंबर आवश्यक होंगे।

पेंशनधारियों से लाभ उठाने की अपील

यह सुविधा सरकारी पेंशनधारियों, वरिष्ठ नागरिकों और अन्य पात्र पेंशनधारियों के लिए उपलब्ध है। आईपीपीबी और गैर-आईपीपीबी खाताधारक भी इसका लाभ ले सकते हैं। उप डाकघर दल्लीराजहरा के पोस्टमास्टर जयप्रकाश जायसवाल ने क्षेत्र के पेंशनधारियों से इस सुविधा का लाभ उठाने की अपील की है।

70 रुपए लगेगा शुल्क घर पहुंच सेवा भी उपलब्ध

डिजिटल जीवन प्रमाण पत्र बन वाने के लिए प्रति सफल प्रमाण पत्र 70 रुपए शुल्क निर्धारित किया गया है। इसमें जीएसटी और अन्य लागू कर शामिल हैं। खास बात यह है कि पेंशनधारी घर बैठे भी इस सुविधा का लाभ ले सकते हैं। घर पहुंचकर सेवा उपलब्ध कराने पर किसी तरह का अतिरिक्त शुल्क नहीं लिया जाएगा। इससे चलने-फिरने में असमर्थ बुजुर्गों और गंभीर परेशानी का सामना कर रहे पेंशनधारियों को विशेष सुविधा मिलेगी।

आईपीपीबी और अन्य बैंक के पेंशनधारी भी ले सकेंगे लाभ

यह सुविधा सरकारी पेंशनधारियों, वरिष्ठ नागरिकों और अन्य पात्र पेंशनधारियों के लिए उपलब्ध है। खास बात यह है कि इसका लाभ केवल इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक के खाताधारकों तक सीमित नहीं रहेगा। अन्य बैंकों के पेंशन खाताधारी भी इस सुविधा का उपयोग कर सकेंगे। उप डाकघर दल्लीराजहरा के पोस्टमास्टर जयप्रकाश जायसवाल ने क्षेत्र के सभी पात्र पेंशनधारियों से इस सुविधा का लाभ उठाने की अपील की है। डाक विभाग की इस पहल से पेंशनधारियों को जीवन प्रमाण पत्र बनवाने की प्रक्रिया में राहत मिलेगी और समय की भी बचत होगी।

Updated on:
4 Nov 2026, 1:17 PM IST
Published on: