बालोद जिला मुख्यालय सहित जिले की मुख्य सड़कों पर सिटी बस संचालन की आवाज फिर उठने लगी है। आचार संहिता हटने के बाद आम जनता सहित जनप्रतिनिधि भी मान रहे हैं कि यहां सिटी बस का संचालन जरूरी है।
City Bus बालोद जिला मुख्यालय सहित जिले की मुख्य सड़कों पर सिटी बस संचालन की आवाज फिर उठने लगी है। आचार संहिता हटने के बाद आम जनता सहित जनप्रतिनिधि भी मान रहे हैं कि यहां सिटी बस का संचालन जरूरी है। भाजपा नेता राकेश यादव ने कहा कि इस विषय पर मुख्यमंत्री से चर्चा की जाएगी। जिले में सिटी बस संचालन की योजना तो बनाई गई, लेकिन अमल नहीं हो सकी।
साल 2019 से सिटी बस संचालन की योजना बनाई गई थी। रूट प्रकाशन व परमिट नहीं मिलने के कारण मामला अटका हुआ है। वहीं सिटी बस भिलाई में कंडम पड़ी है। दुर्ग के तत्कालीन कमीश्नर दिलीप वासनीकर ने ही सिटी बस संचालन की अनुमति दी थी। इसके बाद से जिलेवासियों को सिटी बस का इंतजार है। सिटी बस का संचालन जिले की सड़कों पर शुरू हो जाए तो यात्रियों को राहत मिलेगी।
यह भी पढ़ें :
एक साल पहले सिटी बस संचालन के लिए परिवहन मंत्री ने यातायात व परिवहन विभाग की बैठक ली थी। सिटी बस संचालन के लिए दुर्ग के लिए योजना बनाई थी। बालोद जिले के लिए योजना नहीं बनी। संचालन एजेंसी बदली गई, लेकिन सुविधा नहीं मिली।
जिले में भी सिटी बस चलाने की योजना 2019 में बनी तो लोगों में उत्साह था। सटी बस से सफर आसान होगा। अभी यह तय भी नहीं हो पाया है कि आखिर किस-किस रूट पर बस का संचालन होगा व कब से होगा।
यह भी पढ़ें :
कोरोना काल से पहले सिटी बस का संचालन गुंडरदेही तक किया जा रहा था। 2020 से सिटी बस का संचालन बंद है। बालोद आरटीओ बीते साल प्रस्ताव बनाकर भेज चुका है। आरटीओ अधिकारी प्रकाश रावटे ने कहा कि पूरी जानकारी लेकर ही कह पाऊंगा।
सिटी बस के संचालन से जिला मुख्यालय के सभी शहर व ब्लॉक मुख्यालय तक सफर आसन व सस्ता हो जाता। साथ ही सिटी बस के संचालन से राहत भी मिलती। फिलहाल अभी सिटी बस संचालन के लिए अभी इंतजार करना पड़ेगा।
यह भी पढ़ें :
पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कार्यकाल में सिटी बस संचालन को लेकर प्रयास जरूर किया था। अपने कार्यालय में इसे साकार नहीं कर पाए। नतीजा यह हुआ कि आज तक बस के पहिए सड़क पर दौड़े।
भाजपा के पूर्व प्रदेश मंत्री राकेश यादव, भाजपा जिला अध्यक्ष पवन साहू ने कहा कि जल्द ही इस विषय पर मुख्यमंत्री से चर्चा की जाएगी। भाजपा शासनकाल में हमें उम्मीद है कि कई विकास कार्य होंगे।