बालोद

Dhan Kharidi: धान से भरे 300 ट्रक खाली होने का कर रहे इंतजार, किसानों ने कहा- सरकार जानबूझकर कर रही परेशान..

Dhan Kharidi: बालोद जिले में धान खरीदी व परिवहन का हाल बेहाल है। शासन व प्रशासन इसे सुधार नहीं पाया। किसान पहले टोकन के लिए परेशान रहे।

2 min read
Dec 19, 2024

Dhan Kharidi: छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में धान खरीदी व परिवहन का हाल बेहाल है। शासन व प्रशासन इसे सुधार नहीं पाया। किसान पहले टोकन के लिए परेशान रहे। खरीदी शुरू हुई तो धान का परिवहन के लिए परेशान हैं। धान का परिवहन नहीं होने से आए दिन धान खरीदी बंद हो रही है।

मंगलवार को भी धान रखने जगह नहीं होने के कारण 14 धान खरीदी केंद्रों में खरीदी बंद रही। वहीं सर्वर डाउन होने से धान संग्रहण केंद्रों के बाहर बीते दिनों से लगभग 300 धान से भरे ट्रक खड़े है। ट्रक खड़े होने से धान के परिवहन में भी सुस्ती है। स्थिति कब तक सुधरेगी इसकी भी जानकारी जिम्मेदारी अधिकारियों के पास नही है।

Dhan Kharidi: मात्र 6 लाख क्विंटल धान का उठाव

जिले के 143 धान खरीदी केंद्रों में धान की खरीदी चल रही है। बड़ी बात यह है कि अभी तक 35 लाख 28 हजार 589 क्विंटल धान की खरीदी हो चुकी है। धान का उठाव लगभग 6 लाख क्विंटल ही हुआ है। जिले के खरीदी केंद्रों में 29 लाख 72 हजार 775 क्विंटल धान रखा हुआ है।

सरकार जानबूझकर परेशान कर रही

पूर्व प्रदेश किसान कांग्रेस के उपाध्यक्ष एवं जिला कांग्रेस कमेटी के संयुक्त महामंत्री कृष्णा दुबे ने कहा कि सरकार की क्या रीती नीति है ये वहीं जाने, लेकिन इतना तय है कि किसानों, मिलर्स व परिवहनकर्ताओं को सरकार परेशान कर रही है। धान खरीदी की तैयारी ही नहीं हुई तो खरीदी क्यों शुरू की गई। पहले तैयारी कर लेते फिर खरीदी करते।

65 खरीदी केंद्रों में 20 से 30 हजार क्विंटल धान जाम

आंकड़े के मुताबिक जिले के 65 ऐसे धान खरीदी केंद्र हैं, जहां 20 से 30 हजार क्विंटल धान जाम है। धान के उठाव तेजी से नहीं होने के कारण धान की खरीदी भी कई केंद्रों में बंद है।

Published on:
19 Dec 2024 12:19 pm
Also Read
View All

अगली खबर