बालोद

भारी बारिश से धंसी रेलवे पटरी, दुर्ग-दल्लीराजहरा रूट की सभी ट्रेनें रद्द, देखें नाम

Heavy Rainfall in Chhattisgarh: बालोद जिले के सिकोसा के पास रेलवे पटरी धंसने के कारण दुर्ग-दल्लीराजहरा रूट की सभी ट्रेनें रद्द कर दी गई हैं।
2 min read
• •
Sep 26, 2026
Sikosa Railway Track
भारी बारिश से धंसी रेलवे पटरी (फोटो सोर्स- पत्रिका)

Railway Track Damaged: छत्तीसगढ़ में लगातार हो रही बारिश का असर अब नदी-नालों के जलस्तर के साथ रेलवे ट्रैक पर भी दिखाई देने लगा है। बालोद जिले में भारी बारिश के चलते सिकोसा के पास रेलवे पटरी धंस गई। रेलवे ट्रैक प्रभावित होने के बाद दुर्ग-दल्लीराजहरा रूट पर रेल परिचालन प्रभावित हुआ है। यात्रियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए रेलवे प्रशासन ने इस रूट पर कई ट्रेनों को रद्द करने के साथ कुछ ट्रेनों को शॉर्ट-ऑरिजिनेट करने का निर्णय लिया है।

अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर लिया जायजा

रेलवे पटरी धंसने की जानकारी मिलने के बाद मंडल रेल प्रबंधक दयानंद सहित संरक्षा अधिकारी और संबंधित अधिकारी मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने घटनास्थल का जायजा लेकर स्थिति की वास्तविकता की जानकारी ली। इसके बाद रेलवे के इंजीनियरिंग विभाग की तकनीकी टीम ट्रैक को दुरुस्त करने के काम में तत्परता से जुट गई है।

रेलवे प्रशासन की ओर से प्रभावित रेलखंड की स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है। ट्रैक की स्थिति को देखते हुए यात्रियों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जा रही है और इसी के तहत ट्रेनों के परिचालन में बदलाव किया गया है।

ये ट्रेनें रद्द और शॉर्ट-ऑरिजिनेट

रेलवे प्रशासन के अनुसार 26 सितंबर 2026 को प्रभावित रूट पर निम्न ट्रेनों का परिचालन रद्द या परिवर्तित रहेगा-

(1) ट्रेन संख्या 78816 अंतागढ़- रायपुर का परिचालन दल्लीराजहरा से रायपुर के मध्य रद्द रहेगा।
(2) ट्रेन संख्या 78815 रायपुर- अंतागढ़ 26 सितंबर 2026 को रद्द रहेगी।
(3) ट्रेन संख्या 78818 अंतागढ़- दुर्ग 26 सितंबर 2026 को दल्लीराजहारा से चलेगी। साथ ही अंतागढ़ से दल्लीराजहारा के मध्य सेवा रद्द रहेगी।
(4) ट्रेन संख्या 68765 ताड़ोकी- रायपुर 26 सितंबर 2026 को रद्द रहेगी।
(5) ट्रेन संख्या 68764 रायपुर- ताड़ोकी 26 सितंबर 2026 को रद्द रहेगी।

यात्रियों की सुरक्षा को प्राथमिकता

रेलवे प्रशासन ने बताया कि यात्रियों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए ट्रेनों के परिचालन में यह बदलाव किया गया है। संबंधित सेक्शन में रेलवे ट्रैक की स्थिति पर लगातार निगरानी रखी जा रही है। साथ ही, ट्रैक की स्थिति और सुरक्षा मानकों को ध्यान में रखते हुए परिचालन संबंधी आवश्यक निर्णय लिए जा रहे हैं।

सिकोसा के पास रेलवे पटरी धंसने से प्रभावित हुए इस रेलखंड को दुरुस्त करने के लिए इंजीनियरिंग विभाग की तकनीकी टीम काम कर रही है। ट्रैक की स्थिति सामान्य होने के बाद ही प्रभावित सेवाओं के परिचालन को लेकर आगे निर्णय लिया जाएगा।

Sikosa Railway Track
Updated on:
26 Sept 2026 02:43 pm
Published on:
26 Sept 2026 02:11 pm