बालोद

ऐसा प्रदर्शन किस काम का कि जान पर बन आए

कांग्रेस ने राज्य सरकार की नीतियों को कोसते हुए बिलासपुर में हुई कार्यकर्ताओं पर पुलिस की लाठीचार्ज का विरोध कर रहे थे। जला रहे थे सरकार का पुतला, कि थोड़ी सी चूक से कांग्रेस पदाधिकारी आग में झुलसते बचे।

2 min read
Sep 20, 2018
ऐसा प्रदर्शन किस काम का कि जान पर बन आए

बालोद. बिलासपुर में प्रदर्शन कर रहे कंग्रेसियों पर पुलिस द्वारा की गई लाठी चार्ज के विरोध में बुधवार को किए पुतला दहन के दौरान नागर पालिक अध्यक्ष विकास चोपड़ा सहित जिला समन्वयक रविप्रकाश यादव व नगर कांग्रेस अध्यक्ष बंटी शर्मा जलने से बाल-बाल बच गए। इधर जिला समन्यवयक रविप्रकाश यादव के पीछे कपड़े पर भी आग लग गई थी।

सीएम और मंत्री के खिलाफ प्रदर्शन
बात दें कि कांग्रेस भवन से निकालकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं को मारने के विरोध में जिला कांग्रेस कमेटी के नेतृत्व में पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री रमन सिंह व मंत्री अमर अग्रवाल का पुतला दहन किया। इस दौरान कांग्रेसियों ने कांग्रेस भवन से मुख्यमंत्री व मंत्री के पुतले को अलग-अलग निकालकर आग के हवाले करने में सफल हो गए। इस अवसर एसडीओपी व टीआई सहित बड़ी सख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई थी। विरोध में कार्यकर्ताओं ने पुतले को जैसे ही भवन से निकलकर आग के हवाले किया वहीं पुतले को लेकर कार्यकर्ताओं व पुलिस के बीच छीना-झपटी होने लगी। पुलिस ने आनन-फाानन में जलते पुतले को पानी डालकर बुझाने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस सफल नहीं हुई।

ये भी पढ़ें

बर्खास्त कर्मचारियों को आदेश के बाद भी दिया ज्वाइनिंग, हो रही परेशानी

आग से बड़ी घटना होते बची
जिला मुख्यालय में पुतला दहन को लेकर पुलिस ने बड़ी संख्या में कांग्रेस भवन के आसपास पुलिस की तैनाती की थी। बिलासपुर की घटना को लेकर नगर के कांग्रेसी नाराज थे। इसलिएजलते हुए पुतले को घसीटकर लाठी डंडे से भी पीटा। कार्यकर्ता जलते पुतले को ऊपर उठाकर दौडऩे लगे जिसके कारण आग पूरी तरह भभक गई। इसी बीच कार्यकर्ता व पुलिस के बीच छीना-झपटी के समय कार्यकर्ता आग के लपटे से बाल-बाल बचे।

भाजपा के इशारे पर कार्य कर रही पुलिस
इस दौरान पुलिस की दमनकारी कार्रवाई के विरोध में जिला कांग्रेस कमेटी बालोद अध्यक्ष कृष्णा दुबे ने कहा राज्य का पुलिस प्रशासन भाजपा की डॉ. रमन सरकार के इशारे पर काम करते हुए लोकतंत्र में आमजनता को प्राप्त अधिकार का हनन कर रही है। सरकार के जनविरोधी नीतियों के खिलाफ अपनी आवाज बुलंद करने से रोकने का प्रयास कर रही है। प्रदेश कमेटी संयुक्त महामंत्री अभिषेक शुक्ला ने घटना की तीव्र भत्र्सना करते हुए कहा यह सरकार हर स्तर पर विफल हो गयी है। जुमलेबाजी में व्यस्त सरकार नई योजनाएं सिर्फ अपने नुमाइंदों को उपकृत करने के लिए बना रही है। विधानसभा डौंडीलोहारा की विधायक अनिला भेडिय़ा ने कहा कि भाजपा सरकार में कोई भी व्यक्ति सुरक्षित नहीं है। हर वर्ग के लोग इस सरकार के नीतियों से त्रस्त है। इस अवसर पर दुलीचंद गोयल, विपिन दिवान, विकास चोपड़ा, सुरेश साहू, भागीरथी नागवंशी, विनोद बंटी शर्मा, रामजी भाई पटेल, सत्येंद्र साहू, बृजेश चंद्राकर, दानी पटेल, संजय चंद्राकर, कृष्णा साहू, पुष्पेंद्र तिवारी, सुभाष यादव, अनिल चेनानी, मीना साहू अनिता साहू, हसीना बेगम तिगाला सहित सैकड़ों कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित थे।

ये भी पढ़ें

मनरेगा मजदूरी भुगतान में हुई गड़बड़ी, लोगों ने रोजगार सहायक के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर कलक्टर में की शिकायत
Published on:
20 Sept 2018 09:03 am
Also Read
View All