बालोद

पुरानी रंजिश के चलते चार लोगों ने 37 साल के युवक के साथ किया अप्राकृतिक दुष्कर्म, गिरफ्तार

पीड़ित की शिकायत के बाद पुलिस ने दो आरोपियों को उसी समय पकड़ लिया था लेकिन घटना में शामिल दो अन्य आरोपी योगेश्वर शाहू और धर्मेंद्र देवांगन फरार हो गए थे।
less than 1 minute read
Dec 05, 2019
man_rape.jpg

बालोद. रंजिश के चलते बदला लेने के नाम पर एक बहुत ही घिनौनी वारदात को अंजाम देने की घटना सामने आयी है। जहाँ चार वयस्क लोगों ने एक 37 साल के युवक का पहले अपहरण किया और फिर उसके साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया।

जानकारी के अनुसार, जिले के अर्जुन्दा थाना क्षेत्र के रहने वाले 37 साल के एक युवक का 1 दिसम्बर 2018 को चार लोगों ने रात में कारगिल चौक से अपहरण कर लिया। उसके बाद वो उसे किसी अज्ञात स्थान पर ले गए और वहां उसके साथ बारी बारी से दुष्कर्म किया था।

पीड़ित की शिकायत के बाद पुलिस ने दो आरोपियों को उसी समय पकड़ लिया था लेकिन घटना में शामिल दो अन्य आरोपी योगेश्वर शाहू और धर्मेंद्र देवांगन फरार हो गए थे। बुद्धवार की शाम को मुखबिर की सुचना के आधार पर पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

Updated on:
05 Dec 2019 08:00 pm
Published on:
05 Dec 2019 08:00 pm