
बालोद. जिले के लगभग 5 हजार शिक्षाकर्मी हड़ताल पर हैं, उनके अडिय़ल रवैए को देखते हुए रायपुर के बाद अब जिले में भी शिक्षाकर्मियों के बर्खास्तगी की कार्रवाई शुरू कर दी गई है। मंगलवार को नोटिस के बाद भी हड़ताल पर गए 31 शिक्षाकर्मियों को जिला पंचायत ने बर्खास्त कर दिया है।
जिला पंचायत ने 57 शिक्षाकर्मियों की बर्खास्तगी की सूची बनाई थी, जिसमें से 10 शिक्षाकर्मी मंगलवार तक स्कूल लौट गए, जिसके कारण 31 शिक्षाकर्मियों पर कार्रवाई कर दी गई। जिला पंचायत ने जिन शिक्षाकर्मियों को बर्खास्त किए हैं वे 2012 में किए गए हड़ताल में शामिल थे। जब जिला पंचायत द्वारा इस हड़ताल में शामिल 57 को बर्खास्त किया गया था, तो ये जिला पंचायत आकर बहाल करने मांग की थी, पर जिला पंचायत ने कुछ शर्त पर पुन: बहाल किया था।
बर्खास्त हुए शिक्षाकर्मियों ने जिला पंचायत को लिखाकर दिया था वे कभी हड़ताल पर नहीं जाएंगे, पर जब पुन: वे माफीनामा को भूलकर आंदोलन पर गए तो जिला पंचायत ने इन शिक्षाकर्मियों पर बर्खास्तगी का डंडा चला दिया। जिला पंचायत से मिली जानकारी के मुताबिक अब बर्खास्त किए शिक्षाकर्मियों की बहाली नहीं की जाएगी।
इधर शिक्षाकर्मी संघ के जिला अध्यक्ष दिलीप साहू ने बताया शासन के वादाखिलफ ी और संविलियन की मांग सहित शिक्षाकर्मियों की 9 सूत्रीय मांगों को लेकर अनिश्तिकालीन हड़ताल पर हैं। पर शासन के वादे भूलने से नाराज शिक्षाकर्मी अपनी मांगों पर अटल हैं। जब तक मांग पूरी नहीं होती तब तक हड़ताल करेंगे। उन्होंने बताया अब तो बुधवार से क्रमिक भूख हड़ताल करेंगे।
यह हुए बर्खास्त
जिला पंचायत सीईओ राजेन्द्र कुमार कटारा ने बताया कि जिले में पदस्थ 31 व्याख्याता पंचायत व शिक्षक पंचायत को सेवा से पृथक करने आदेश जारी किए गए हैं। ये शिक्षक (पंचायत) संवर्ग बगैर सक्षम अधिकारी की अनुमति लिए अपने कर्तव्य से (पदस्थ शाला में) अनुपस्थित रहे। नियम का उल्लंघन करने के कारण तथा सामान्य प्रशासन समिति के अनुमोदन की प्रत्याशा में तत्काल प्रभाव से सेवा से पृथक करने आदेश जारी किए गए हैं। पृथक करने के आदेश अनुसार डौंडीलोहारा विकासखंड के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सुरेगांव की व्याख्याता पंचायत सुषमा यादव, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय संजारी के व्याख्याता पंचायत देवीलाल ठाकुर, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय नाहंदा के व्याख्याता पंचायत चन्द्रभूषण इंदौरिया, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय अछोली के व्याख्याता पंचायत विजय कुमार गांवरे, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय घीना के व्याख्याता पंचायत अजय वर्मा, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय देवरी की व्याख्याता पंचायत सीमा साहू, शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला बडग़ॉव के शिक्षक पंचायत संतोष देवांगन, शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला कोड़ेकसा की शिक्षक पंचायत ज्योति श्रीवास्तव, शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला संबलपुर के शिक्षक पंचायत राधामणी शामिल हैं। इसी प्रकार बालोद विकासखंड के शासकीय हाईस्कूल जमरूवा के व्याख्याता पंचायत आर.एन.गंगबेर, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बेलमांड के व्याख्याता पंचायत आलोक षुकतेल, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कन्नेवाड़ा के व्याख्याता पंचायत रोषन नंद, शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला लिमोरा के शिक्षक पंचायत आर.के.खरांषु, शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला पीपरछेड़ी के शिक्षक पंचायत एस.के. षांडिल्य, शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला हीरापुर के शिक्षक पंचायत जितेन्द्र गजेन्द्र, शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला सांकरा के शिक्षक पंचायत जयप्रकाष नंदा, शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला नेवारीकला के शिक्षक पंचायत खेमलाल बंजारे, शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला मालगॉव के शिक्षक पंचायत सुरेष बंजारे, गुरूर विकासखंड के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सोरर के व्याख्याता पंचायत तुकाराम साहू, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पुरूर के व्याख्याता पंचायत विद्या भूषण साहू, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कनेरी के व्याख्याता पंचायत शेषलाल साहू, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पुरूर के व्याख्याता पंचायत लोमष कुमार साहू, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कंवर के व्याख्याता पंचायत हेमंत साहू, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कनेरी के व्याख्याता पंचायत गजाधर ष्याम, शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला फागुन्दाह के शिक्षक पंचायत प्रदीप कुमार साहू, शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला धनेली के शिक्षक पंचायत पूरन लाल भोसले, शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला उसरवारा के शिक्षक पंचायत संजय कुमार वारदेय, शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला धानापुरी के शिक्षक पंचायत जगत राम साहू, शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला फागुन्दाह के शिक्षक पंचायत जितेन्द्र कुमार शर्मा, शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला डांडेसरा के शिक्षक पंचायत ईष्वर चन्द्राकर और शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला कन्हारपुरी के शिक्षक पंचायत खिलेन्द्र कुमार सिन्हा शामिल हैं।