CG Suicide: 10वीं कक्षा में लगातार दो साल फेल होने से परेशान नाबालिग युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद इलाके में शोक का माहौल है।
CG Suicide: छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में 10वीं की परीक्षा में असफल होने के बाद एक किशोरी ने आत्महत्या कर ली। घटना के बाद परिवार में मातम पसरा हुआ है, वहीं इलाके में भी शोक की लहर है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
पूरी घटना डौंडी थाना क्षेत्र के बंधिया पारा में की है। यहाँ 10वीं कक्षा में लगातार दो साल फेल होने से परेशान नाबालिग युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद इलाके में शोक का माहौल है। मृतक की पहचान राजवीर बघेल (उम्र 17 साल ) के रूप में हुई है।
जानकारी के मुताबिक, राजवीर पहले साल वह 6 विषयों में फेल हुआ था। इस वर्ष भी 5 विषयों में असफल रहने के कारण वह काफी तनाव में था। बताया जा रहा है कि इसी मानसिक दबाव के चलते उसने यह आत्मघाती कदम उठा लिया। परिजनों ने जब उसे फंदे पर लटका देखा तो तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी।
घटना की सूचना मिलते ही डौंडी पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कार्रवाई के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। इस घटना ने एक बार फिर परीक्षा के दबाव और मानसिक स्वास्थ्य को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। विशेषज्ञों का मानना है कि असफलता जीवन का अंत नहीं होती, बल्कि इससे सीख लेकर आगे बढ़ना जरूरी है।
10वीं बोर्ड की परीक्षा सिर पर है, पढ़ाई कर लो, तो लगा ली फांसी
बलरामपुर जिले के राजपुर थाना क्षेत्र के ग्राम रेवतपुर में 10वीं की छात्रा ने शनिवार की रात फांसी लगाकर आत्महत्या (Commits suicide) कर ली। बोर्ड परीक्षा नजदीक होने के कारण पिता ने पढ़ाई करने के लिए शनिवार को फटकार लगाई थी। इससे क्षुब्ध होकर छात्रा रात में यह कदम उठा लिया। छात्रा को अंबिकापुर के अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने जांच पश्चात उसे मृत घोषित कर दिया। पढ़े पूरी खबर
10वीं कक्षा की छात्रा की कुएं में मिली लाश
बलरामपुर-रामानुजगंज जिले के नगर पंचायत कुसमी निवासी 10वीं कक्षा की एक छात्रा ने कुएं में कूदकर आत्महत्या कर ली। आत्महत्या (Commits suicide) का कारण अज्ञात है। बताया जा रहा है कि छोटे भाई के साथ मोबाइल देखने पर पिता ने डांट लगाते हुए खाना बनाने और स्कूल जाने की बात कही थी। इसके बाद वह घर से निकल गई थी। घर नहीं लौटने पर परिजनों ने उसकी खोजबीन शुरु की तो उसकी चप्पल कुएं के पास मिली। आशंका वश कुएं में झग्गर डाला गया तो उसका कपड़ा फंस गया, इसके बाद उसका शव कुएं से निकाला गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पढ़े पूरी खबर