बालोद

विज्ञान और रसायन को आसानी से समझाने वाली सामग्री का प्रदेश स्तर पर चयन

दुर्ग में लगे जोन स्तरीय प्रदर्शनी में पहली बार एक स्कूल की शिक्षिका और छात्रा के मॉडल चुने गए हैं। मॉडल से छात्रा बता रहीं है कि जंक फूड है स्वास्थ्य के दुश्मन, इससे सावधान हो जाएं।

2 min read
Sep 19, 2018
balod patrika Chhattisgarh
विज्ञान और रसायन को आसानी से समझाने वाली सामग्री का प्रदेश स्तर पर चयन

दल्लीराजहरा. जंक फूड स्वास्थ्य के दुश्मन हैं, इस विषय पर प्रादर्श के माध्यम से छात्रा अंजू सिवाना ने स्वास्थ्य पर पडऩे वाले हानिकारक प्रभावों को मॉडल से बता रही हैं। वहीं शिक्षका अनिता सिंह द्वारा विज्ञान एवं रसायन विषय पर बनाए गए सहायक शिक्षण सामग्री का भी राज्य स्तर पर प्रदर्शन होगा। इस मॉडल के लिए चयनित शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय गुजरा की छात्रा अंजू सिवाना शिक्षिका अनिता सिंह के मार्गदर्शन में रायपुर जाएंगी। विज्ञान एवं रसायन विषय पर बनाए गए सहायक शिक्षण सामग्री का चयन राज्य स्तरीय स्पर्धा के लिए होने पर विद्यालय परिवार मेेंं हर्ष है।

दुर्ग में हुई जोन स्तरीय स्पर्धा में बनाया स्थान
इस संबंध में प्राचार्य चित्रा भट्टाचार्य ने बताया कि पश्चिम भारत विज्ञान एवं पर्यावरण प्रदर्शनी अंतर्गत शासकीय जेआरडी उच्चतर माध्यमिक विद्यालय दुर्ग में आयोजित जोन स्तरीय स्पर्धा में उमा विद्यालय गुजरा की विद्यार्थी अंजू सिवाना, नेधराज, बेविका, श्वेता एवं हेमलता ने भागीदारी दी थी। इसके प्रादर्श प्रतियोगिता मेेंं अंजू सिवाना का चयन राज्य स्तरीय स्पर्धा के लिए हुआ है। प्रतियोगिता के अंतर्गत छात्रा अंजू सिवाना द्वारा जंक फूड स्वास्थ्य के दुश्मन विषय पर प्रादर्श के माध्यम से इसके निरंतर सेवन से मनुष्य के स्वास्थ्य मेंं पडऩे वाले हानिकारक प्रभावों को बताया गया एवं आज की पीढ़ी को स्वास्थ्य की सुरक्षा के लिए जंक फूड का सेवन नहीं करने की चेतावनी दी जा रही है।

शिक्षिका की सहायक सामग्री है सराहनीय
जानकारी दी कि इसके साथ ही मार्गदर्शक शिक्षिका अनिता सिंह द्वारा विज्ञान एवं रसायन विषय पर बनाए गए सहायक शिक्षण सामग्री का चयन भी राज्य स्तरीय स्पर्धा के लिए हुआ है। प्राचार्य चित्रा भट्टाचार्य से मिली जानकारी के अनुसार व्याख्याता अनिता सिंह के मार्गदर्शन में विगत वर्ष राष्ट्रीय स्पर्धा के लिए अनेक विधाओं का चयन हुआ था। इस उपलब्धि के लिए पंचायत गुजरा सरपंच पार्वती मंडावी, हितेश साहू सहित विद्यालय परिवार ने हर्ष व्यक्त करते हुए आगामी राज्य स्तरीय स्पर्धा में भी उनकी सफलता की कामना की है।

Updated on:
19 Sept 2018 12:59 am
Published on:
19 Sept 2018 09:03 am