6 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Chhattisgarh News: कोचिंग में प्यार, शादी करना चाहता था, ठुकराया तो फेंका एसिड, आरोपी ने खोला राज

Balod Acid Attack: बालोद में सामने आए सनसनीखेज एसिड अटैक मामले में पुलिस ने दो आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने बताया कि शादी से मना करने के बाद एसिड फेंका...
2 min read
Google source verification
Balod Acid Attack, chhattisgarh news, two arrested news

एसिड अटैक में दो आरोपी गिरफ्तार ( Photo - Patrika )

Chhattisgarh Crime News: 22 वर्षीय पुलिसकर्मी की बेटी पर तेजाब फेंकने के मामले में पुलिस ने दो आरोपी को गिरफ्तार किया है। बालोद में वारदात को अंजाम देने के बाद प्रेमी यश सोनकर भैरमगढ़ जा रहा था, इस दौरान पुलिस की टीम ने घेराबंदी कर आरोपी को दबोचा है। जांच में सामने आया है कि छात्रा पर एसिड फेंकने की साजिश उसके प्रेमी ने रची थी। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि कोचिंग में पढ़ाई के दौरान प्यार हो गया था, वह उससे शादी करना चाहता था, मना करने पर एसिड फेंका।

Balod Acid Attack: आरोपी भी पुलिस कर्मी का बेटा

पुलिस ने कोंडागांव में दोनों आरोपी को पकड़ा है। मुख्य आरोपी अपने बचपन के दोस्त के साथ मिलकर वारदात को अंजाम दिया। वहीं महिंद्र बस से बीजापुर जा रहे थे। जानकारी के अनुसार मुख्य आरोपी भी पुलिसकर्मी का बेटा है। पिता मानपुर-मोहला जिले में पदस्थ हैं। वहीं एसिड अटैक से पहले आरोपी ने महिला मित्र की मांग भरकर उससे कथित रूप से शादी की थी। इसके बाद लाइब्रेरी से लौट रही छात्रा पर एसिड अटैक किया गया।

युवती को रायपुर में चल रहा इलाज

शहर के स्वामी आत्मानंद स्कूल के सामने हुई वारदात में युवती का चेहरा गंभीर रूप से झुलस गया। बताया जा रहा है कि वह लाइब्रेरी से पढ़ाई कर पैदल घर लौट रही थी। तभी आरोपी ने युवती के चेहरे पर एसिड फेंक दिया। युवती की चिख पुकार सुनकर प्रत्यक्षदर्शियों ने मदद कर युवती को जिला अस्पताल पहुंचाया। गंभीर हालत को देखते हुए रायपुर रेफर किया गया।

प्रतियोगी परीक्षा की कर रही थी तैयारी

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार युवती स्कूल के सामने पहुंची, तभी वहां पहले से मौजूद युवक ने उसके चेहरे पर तेजाब फेंका और तांदुला जलाशय की ओर भाग गया। युवती प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रही थी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले। फुटेज में सफेद शर्ट पहना एक युवक वारदात के बाद भागता दिखाई दे रहा है। जिसके बाद पुलिस ने बिना देरी किए पीछा किया और कोंडागांव में घेराबंदी कर ​गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस ने किया खुलासा

पुलिस अधीक्षक किरण गंगाराम चव्हाण के निर्देश और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक चंद्रकांत गवर्ना के मार्गदर्शन में उप पुलिस अधीक्षक विनय साहू के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई। टीम ने सीसीटीवी फुटेज और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर युवती के कथित प्रेमी यश कुमार सोनकर को संदेह के घेरे में लिया। कड़ाई से पूछताछ पर यश सोनकर ने प्रेम संबंध और शादी से इनकार की बात को बताया। बताया कि करीब तीन माह पहले अपने स्कूल फ्रेंड करण कुंजाम (भैरमगढ़, बीजापुर) के साथ मिलकर एसिड हमले की साजिश रची। यश के कहने पर करण कुंजाम ने 5 अक्टूबर को युवती पर एसिड फेंका।

यश सोनकर के बयान के बाद पुलिस ने करण कुंजाम की तलाश की और उसे कोंडागांव से हिरासत में लिया। दोनों आरोपियों, यश कुमार सोनकर (20, नेवारीकला, बालोद) और करण कुंजाम (20, भैरमगढ़, बीजापुर) को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त एसिड और उनके घटना के समय पहने हुए कपड़े जब्त किए हैं।