बलोदा बाज़ार

सावधान! 9 हजार गैस कनेक्शन की सब्सिडी हो सकती है बंद, अगर नहीं किया तो फटाफट कर लें ये जरूरी काम

Chhattisgarh Gas connection subsidy: 9 हजार गैस कनेक्शन की सब्सिडी बंद हो सकती है। इसे लेकर गैस एजेंसी के संचालक ने बड़ी जानकारी दी है।
2 min read
• •
Updated: 16 May 2024, 8:40 AM IST
Chhattisgarh Gas connection subsidy

Chhattisgarh Gas connection subsidy: लवन इंडेन गैस एजेंसी में करीब 18 हजार गैस कनेक्शन हैं। एक साल पहले जब कंपनी ने पुराने व्यक्ति को बदलकर नए को एजेंसी की कमान सौंपी थी, तब मात्र 9 हजार गैस कनेक्शन का ही रेकॉर्ड भेजा था। इन सभी की ई-केवासी हो गई। जिन 9 हजार कनेक्शन का रेकॉर्ड नहीं मिला, उनकी ई-केवायसी नहीं हो पाई। अब परेशानी ये है कि ई-केवायसी करवाने की आखिरी तारीख 31 मई है। तब तक प्रक्रिया पूरी नहीं की तो इन सभी 9 हजार गैस कनेक्शन पर आने वाली सब्सिडी हमेशा के लिए बंद हो जाएगी।

घरेलू व कर्मिशियल गैस उपभोक्ताओं को चिन्हित करने गैस कंपनियो की ओर से चलाए गए ई-केवाईसी अभियान में गति लाने 31 मई तक समय निर्धारित कर दिया है। जिन उपभोक्ताओं ने अभी तक ई-केवाईसी नहीं कराई तो तत्काल अपने गैस एजेंसी में जाकर प्रक्रिया पूरी कराएं। इससे चूके तो सब्सिडी का फायदा भी नहीं मिलेगा। लेकिन, लवन समेत आसपास के कई इलाकों में ढेरों कनेक्शन की ई-केवायसी बाकी है।

अब ये सभी सब्सिडी के अलावा गैस कनेक्शन बंद होने की आशंका को लेकर भी चिंतित हैं। इस बारे में जब हमने एजेंसी संचालक से सवाल पूछे तो उन्होंने उच्चाधिकारियों को इसकी जानकारी देने की बात कही है। हालांकि, संबंधित विभाग की इस ओर कोई रूचि नजर नहीं आ रही है।

इण्डेन गैस एजेंसी लवन के संचालक..

लवन इंडेन गैस एजेंसी में 18 हजार उपभोक्ता है। इनमें से लगभग 9 हजार उपभोक्ता का कनेक्शन को लवन में ट्रांसफर नहीं हो पाया है। मैंने इस बारे में उच्चाधिकारियों को जानकारी दे दी है। वहीं जिन 9 हजार कनेक्शन का रेकॉर्ड हमारे पास हैं, उनमें से 6 हजार लोगों की ई-केवायसी की जा चुकी है। 3 हजार कनेक्शन अब भी बाकी हैं।

Updated on:
16 May 2024, 8:40 AM IST
Published on: