बलोदा बाज़ार

Dog Attack: पागल कुत्ते ने 20 से ज्यादा लोगों को काटा, बच्चों से लेकर बुजुर्ग घायल… नगर पंचायत को नहीं जानकारी

Dog Attack: बलौदाबाजार जिले के कसडोल नगर में इन दिनों आवारा कुत्तों का आतंक लोगों के लिए परेशानी का सबब बन गया है। नगर में एक पागल कुत्ता लगातार लोगों को अपना शिकार बना रहा है।

2 min read
कसडोल में पागल कुत्ते ने 20 लोगों को काटा (photo-patrika)

Dog Attack: बलौदाबाजार जिले के कसडोल नगर में इन दिनों आवारा कुत्तों का आतंक लोगों के लिए परेशानी का सबब बन गया है। नगर में एक पागल कुत्ता लगातार लोगों को अपना शिकार बना रहा है। अब तक 20 से अधिक लोग इस कुत्ते के हमले का शिकार हो चुके हैं। कई घायलों में एक बच्चा और एक अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं।

सूत्रों के अनुसार, पिछले कुछ दिनों से नगर के विभिन्न इलाकों में आवारा कुत्तों का झुंड घूम रहा है। इनमें से एक कुत्ता पागल हो गया है, जो अचानक राह चलते लोगों पर झपट पड़ता है और काट लेता है। घबराए हुए स्थानीय नागरिकों ने बताया कि कई बार नगर पंचायत को इसकी सूचना दी गई, लेकिन अभी तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है।

ये भी पढ़ें

World Rabies Day: 97% रैबीज कुत्तों के काटने या खरोंच से फैलता है, 1 माह से 6 साल में दिख सकते लक्षण…

कुत्ते के हमले से घायल लोगों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कसडोल लाया गया, जहां सभी का प्राथमिक उपचार किया गया। डॉक्टरों का कहना है कि किसी भी मरीज की हालत गंभीर नहीं थी, इसलिए सभी को इलाज के बाद घर भेज दिया गया। हालांकि, चिकित्सकों ने घायलों को समय पर एंटी रैबीज वैक्सीन लगवाने की सलाह दी है।

नपा अधिकारी को मामलों की जानकारी नहीं

इस मामले में जब नगर पालिका अधिकारी से संपर्क किया गया, तो उन्होंने कहा कि उन्हें इस घटना की जानकारी नहीं है। अधिकारियों की इस अनभिज्ञता से नगरवासियों में नाराजगी है। लोगों का कहना है कि जब तक प्रशासन सक्रिय कदम नहीं उठाएगा, तब तक यह पागल कुत्ता किसी बड़ी दुर्घटना का कारण बन सकता है।

नगरवासियों ने मांग की है कि जल्द से जल्द इस आवारा कुत्ते को पकड़ा जाए और नगर में घूम रहे अन्य आवारा कुत्तों की निगरानी भी की जाए। साथ ही, नगर पंचायत द्वारा नियमित रूप से कुत्तों के टीकाकरण और पकड़ने की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।

मरीजों को एंटी रेबीज का सुई लगाई गई है। मरीजों में एक बच्चा एवं एक व्यक्ति ज्यादा घायल हुए थे, लेकिन घबराने वाली बात नहीं थी। उपचार के बाद उन्हें घर भेज दिया गया। - डॉ. अनुष्का झा, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कसडोल

ये भी पढ़ें

Dog attack: आवारा कुत्ते ने 2 बच्चों समेत 5 लोगों को काटा, इनमें 2 रिश्तेदार का मनाने आए थे जन्मदिन
Published on:
06 Oct 2025 11:15 am
Also Read
View All
Chhattisgarh Bison Terror: सुबह के एक घंटे ने मचाया ऐसा आतंक कि दहल उठे 3 गांव, खूंखार बायसन के हमले में एक की मौत, अन्य घायल

IAS Kuldeep Sharma: 70 साल के बुजुर्ग के लिए खुद बलौदाबाजार कलेक्टर ने लिखा आवेदन, SDM रह गए हैरान, मिला न्याय

छत्तीसगढ़ क्रांति सेना अध्यक्ष अमित बघेल को बड़ा झटका, बलौदाबाजार हिंसा मामले में रद्द हुई जमानत याचिका

Crime News: भाजपा नेत्री के साथ दिनदहाड़े लूट, सोने का लॉकेट झपट कर भागे आरोपी, इधर सिलेंडर की चोरी

छत्तीसगढ़ की डॉक्यूमेंट्री ने बढ़ाया देश का मान, यूक्रेन के 100 स्कूलों में दिखाई जाएगी “भीम चिंताराम”, जानें इनकी पूरी कहानी