बलोदा बाज़ार

CG News: औचक निरीक्षण पर निकले शिक्षा अधिकारी, गायब मिले कई शिक्षक, कारण बताओ नोटिस जारी

CG News: बीईओ ने तीनों स्कूल में नौनिहालों को प्रार्थना कराई। इसी दौरान पूर्व माध्यमिक शाला प्रधान पाठक दरस राम कैवर्त, जवाहर लाल डडसेना, शिक्षक एलबी और प्राथमिक प्रधान पाठक उपस्थित हुए।

2 min read
CG News

CG News: शनिवार को विकासखंड शिक्षा अधिकारी कसडोल अरविंद कुमार ध्रुव स्कूलों का औचक निरीक्षण करने निकले। इस दौरान कई स्कूलों में शिक्षक नदारद मिले। इस पर नाराजगी व्यक्त करते हुए सभी शिक्षकों को समय पर स्कूल आने के कड़े निर्देश दिए हैं।

प्राप्त जानकारी के अनुसार शासकीय प्राथमिक शाला गिरौदपुरी, शासकीय प्राथमिक एवं पूर्व माध्यमिक शाला कौवाताल में सुबह 8 बजे तक कोई भी शिक्षक उपस्थित नहीं मिले। इसके बाद बीईओ ने तीनों स्कूल में नौनिहालों को प्रार्थना कराई। इसी दौरान पूर्व माध्यमिक शाला प्रधान पाठक दरस राम कैवर्त, जवाहर लाल डडसेना, शिक्षक एलबी और प्राथमिक प्रधान पाठक उपस्थित हुए।

प्राथमिक शाला कौवाताल से गिरवर टंडन व चिरंजीव यादव एवं पूर्व माध्यमिक शाला कौवातल से अशोक दास मानिकपुरी और मनहरण लाल सोनी शिक्षक (एलबी), शासकीय प्राथमिक शाला गिरौदपुरी से सुधा जायसवाल (प्रपा), जनक राम बंजारे, तेज राम साहू, भरत लाल पटेल व रोहित कुमार सपती सहायक शिक्षक एलबी सभी शिक्षक अनुपस्थित पाए गए।

उसी क्रम में शासकीय हासे स्कूल गिरौदपुरी में राम कुमार वर्मा व्यायाता एलबी, एसआर भारद्वाज शिक्षक एलबी अनुपस्थित मिले। वहीं प्रज्ञेन्द्र कुमार कर्ष व्यायाता ( एलबी), सीमा भैना व्यायाता (एलबी) स्कूल देरी से पहुंचे। सभी के लिए कारण बताओ नोटिस जारी किया गया।

इसी क्रम में शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला अर्जुनी (म) में युगल किशोर पटेल शिक्षक एलबी के द्वारा आफ लाइन आवेदन छोड़ा गया था जिसे मान्य नहीं करने के लिए निर्देशित किया गया। शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला सराईपाली में शिव कुमार बसंत (शिक्षक एलबी), शासकीय प्राथमिक शाला निठोरा में लाल कोशले अनुपस्थित पाए गए।

विकास खंड शिक्षा अधिकारी अरविंद कुमार ध्रुव के द्वारा सभी बच्चों को खूब पढाई करने के लिए निर्देशित किया गया। इसके आलवा सभी स्कूल में बच्चों को परख की तैयारी एवं सभी शिक्षकों को शिक्षक दैनंदिनी अनिवार्य रूप से संधारण के लिए निर्देशित किया गया। साथ ही सभी शिक्षकों को समय पर स्कूल आने निर्देशित किया गया।

Published on:
25 Nov 2024 12:00 pm
Also Read
View All

अगली खबर