ये शिकायतें शुक्रवार को शिक्षा विभाग के औचक निरीक्षण के दौरान सच साबित हो गईं। बीईओ राजेन्द्र टंडन और सहायक शिक्षा अधिकारी कैलाश कुमार साहू ने इस दौरान कई शालाओं में लापरवाही पकड़ी।प्राथमिक, पूर्व माध्यमिक, उच्चतर माध्यमिक शाला खटियापाटी, शासकीय हाई स्कूल बिटकुली और शासकीय हाई स्कूल करदा का निरीक्षण किया गया।