बलोदा बाज़ार

Murder Mystery Case: कसडोल में 8 मौतों का रहस्य! तंत्र विद्या या साजिश? कांग्रेस विधायक ने की CBI जांच की मांग

Eight Death Case Chhattisgarh: बलौदाबाजार के कसडोल में 8 लोगों की संदिग्ध मौत ने सनसनी फैला दी है। पुलिस ने हत्या के आरोप में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है, वहीं कांग्रेस विधायक संदीप साहू ने मामले में CBI या SIT जांच की मांग उठाई है।
2 min read
Murder Mystery Case
Murder Mystery Case: कांग्रेस विधायक ने की CBI जांच की मांग (photo-patrika)

Murder Mystery Case: छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले के कसडोल क्षेत्र में 8 लोगों की संदिग्ध मौत का मामला सुर्खियों में है। खर्वे गांव में कुछ महीनों के भीतर हुई इन मौतों से पूरे इलाके में दहशत फैल गई थी। पुलिस ने मामले में गांव के ही एक व्यक्ति को हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया है और जांच जारी है। वहीं कांग्रेस विधायक संदीप साहू ने घटना को लेकर सवाल उठाते हुए गृहमंत्री विजय शर्मा से CBI या SIT के जरिए उच्चस्तरीय जांच कराने की मांग की है।

Murder Mystery Update: CBI-SIT जांच की मांग, विधायक ने उठाए सवाल

कांग्रेस विधायक संदीप साहू का कहना है कि मामले की निष्पक्ष और उच्चस्तरीय जांच जरूरी है। उन्होंने कहा कि स्थानीय लोगों के बीच लगातार तंत्र विद्या और अन्य आशंकाओं की चर्चा हो रही है। उन्होंने मांग की कि सरकार यह स्पष्ट करे कि आखिर इतनी मौतें कैसे हुईं और इसके पीछे की पूरी सच्चाई क्या है।

फरवरी से मई तक हुईं 8 संदिग्ध मौतें

जानकारी के अनुसार, खर्वे गांव में फरवरी से 14 मई के बीच 8 लोगों की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हुई थी। लगातार हुई इन घटनाओं के बाद ग्रामीणों में डर का माहौल बन गया था। ग्रामीणों ने गांव के ही राम सहाय जायसवाल पर शक जताते हुए पुलिस से जांच की मांग की थी। इसके बाद पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की।

पुलिस जांच में हत्या का खुलासा

पुलिस के अनुसार, पूछताछ के दौरान आरोपी ने हत्या की बात स्वीकार की। जांच में सामने आया कि पुरानी रंजिश, गाली-गलौज और छोटी-छोटी बातों को लेकर आरोपी ने वारदात को अंजाम दिया। पुलिस का दावा है कि आरोपी ने लोगों को शराब में सुहागा मिलाकर पिलाया, जिसके बाद उनकी मौत हो गई।

अंधविश्वास और रंजिश का एंगल

पुलिस जांच में अंधविश्वास और पुरानी दुश्मनी का एंगल भी सामने आया है। हालांकि स्थानीय स्तर पर तंत्र विद्या को लेकर भी चर्चाएं चल रही थीं, लेकिन पुलिस ने मामले को हत्या के रूप में जांचते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया है।

गांव में अब भी कई सवाल

8 मौतों की घटना के बाद ग्रामीणों के मन में कई सवाल हैं। वहीं विधायक की CBI-SIT जांच की मांग के बाद मामला और गरमा गया है। फिलहाल पुलिस मामले से जुड़े अन्य पहलुओं, सबूतों और परिस्थितियों की जांच कर रही है।

Published on:
26 Jun 2026 02:42 pm