बलोदा बाज़ार

डबल फीस लेकर प्रिंसिपल ही करवाते थे नकल, अचानक उड़नदस्ता पहुंचा तो खुली पोल

विद्यालय के प्राचार्य व परीक्षा प्रभारी पर रुपए लेकर नक़ल करने का आरोप सामने आया है।
2 min read
• •
Updated: 5 May 2018, 7:16 PM IST
cheating in exam

कसडोल/डोंगरीडीह. छत्तीसगढ़ ओपन स्कूल की 10 वीं और 12वीं की परीक्षाएं पूरे प्रदेश में चल रही है। कसडोल के मिनी माता शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में भी ये परीक्षा आयोजित की जा रही है। इस विद्यालय के प्राचार्य व परीक्षा प्रभारी पर रुपए लेकर नक़ल करने का आरोप सामने आया है। इस मामले की जांच के लिए 25 सदस्यों की टीम अचानक निरीक्षण के लिए स्कूल पहुंची। इस टीम ने 16 नकलचियों को रंगे हाथों पकड़ा।

जिला शिक्षा अधिकारी के दिशा निर्देश पर 25 सदस्यीय टीम स्कूल पहुंची। इस टीम के सहायक भरत लाल पटेल ने बताया कि उनके द्वारा सभी कमरों में छापा मारा गया। जिसमें 16 परीक्षार्थियों का नकल प्रकरण बनाया गया। छात्रों से 16 नग मोबाइल जब्त किया गया। वहीं पटेल ने बताया कि विद्यालय के अधिकारियों पर उचित कार्रवाई के लिए वरिष्ठ कार्यालय को अवगत कराया जाएगा। ताकि जिससे आगे से नकल पर पूर्णत: रोक लगाई जा सके।

ओपन बोर्ड की परीक्षा में जो दिशा निर्देश और फीस वरिष्ठ कार्यालय से निर्धारित किया गया है। नाम न छापने की शर्त पर एक विद्यार्थी ने बताया कि यहां निर्धारित फीस से दुगुना फीस नकल की एवज में लिया जाता है। इससे परीक्षा के दौरान नकल करने की परमिशन मिल सके। लेकिन यहां छापा पडऩे के कारण सभी के उम्मीदों पर पानी फिर गया। छात्र भी 3 घंटे के 12वीं के अंग्रेजी परीक्षा के दौरान बैठे ही नजर आए।


कसडोल के सहायक विकासखंड शिक्षा अधिकारी आरएस चौहान ने बताया कि वरिष्ठ कार्यालय के दिशा निर्देश पर 25 सदस्यीय टीम के साथ शुक्रवार को 16 नकल के प्रकरण बनाए गए हैं। 15 मोबाइल को जब्त किया गया है। आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Published on: