16 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

नकलचियों ने अपनाया चीटिंग का नया तरीका, शरीर के इन अंगों चिपकाये Cheat

परीक्षार्थी नए-नए तरीके से नकल करते पकड़े जा रहे हैं छात्र अपने सीने, पेट व अन्य अंगों में गोंद के माध्यम से चिपकाए गए थे पर्चे
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

रायपुर

•

image

Deepak Sahu

•

Updated: 26 Apr 2018, 6:05 PM IST

cg news

रायपुर. छत्तीसगढ़ की राजधानी के पं रविशंकर विश्व विद्यालय की मुख्य परीक्षा में परीक्षार्थी नए-नए तरीके से नकल करते पकड़े जा रहे हैं। बुधवार को अग्रसेन कॉलेज में बीएससी-1 बाटनी की परीक्षा में एक छात्र ने शरीर के विभिन्न अंगों में नकल चिपका कर लाए थे।

[typography_font:14pt] इस जिले में नकलचियों पर सख्ती का दिखा बड़ा असर, हजारों परीक्षार्थियों ने छोड़ी बोर्ड परीक्षा
[typography_font:18pt]छात्र अपने सीने और पेट में चिपकाए थे पर्चे
[typography_font:14pt;" >छात्र अपने सीने, पेट व अन्य अंगों में गोंद के माध्यम से पर्चे चिपकाए गए थे, जिन्हें परीक्षा के दौरान उडऩदस्ते ने बरामद किया। इसके अतिरिक्त बुधवार को तीनों पालियों में कुल 5 प्रकरण दर्ज किए गए। इसमें शासकीय महाविद्यालय गरियाबंद से तीन प्रकरण, जिसमें छात्रों के पास से कुंजियां व हस्तलिखित सामग्री बरामद की गई।

READ MORE:यूपी पुलिस का नकल कराने का धंधा! देखें वीडियो" target="_blank">बोर्ड परीक्षा के दौरान चल रहा यूपी पुलिस का नकल कराने का धंधा! देखें वीडियो

इसके अतिरिक्त बीएससी-2 भौतिकी की परीक्षा में पीजी डागा कॉलेज से एक प्रकरण दर्ज किया गया, जिसमें परीक्षार्थी के पास से दो पेज की कुंजी बरामद की गई।

नकल प्रकरण सामने आने के बाद सुरक्षा व्यवस्था में कड़ाई कर दी गई है। परीक्षा शुरू होने से पहले परीक्षार्थियोंं की जांच-पड़ताल की जा रही है वीक्षक और उडनदस्ता द्वारा 9 परीक्षार्थियों को हस्त लिखित और मोबाइल से नकल करते हुए पकड़ा गया है।

दूसरी ओर एक-एककर संकायों की परीक्षा समाप्त हो रही है। 27 अपै्रल तक द्वितीय पाली की परीक्षा समाप्त हो जाएगी। परीक्षार्थियों पर सख्ती बरते जाने से अब नकल प्रकरण पर विराम लग गया है, जिससे कालेज प्रबंधन ने राहत की सांस ली है।

कॉलेज के प्रचार्य ने कहा कालेज में वार्षिक परीक्षा जारी है परीक्षार्थियों पर पैनी नजर रखी जा रही है। कुछ संकायों की परीक्षा समाप्त हो गई है।