बलोदा बाज़ार

CG Excise Revenue: आबकारी राजस्व में 33% की रिकॉर्ड वृद्धि, जिले में मदिरा बिक्री व्यवस्था मजबूत

CG Excise Revenue: बलौदाबाजार-भाटापारा जिले में आबकारी विभाग ने वित्तीय वर्ष 2025-26 में 427.56 करोड़ रुपये का राजस्व अर्जित किया, जो पिछले वर्ष से 33% अधिक है।

2 min read
आबकारी राजस्व में 33 प्रतिशत की वृद्धि (photo source- Patrika)

CG Excise Revenue: जिला बलौदाबाजार-भाटापारा में आबकारी विभाग ने वित्तीय वर्ष 2025-26 के दौरान राजस्व संग्रहण के क्षेत्र में उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल की है। विभाग को इस अवधि में कुल 427.56 करोड़ रुपये का राजस्व प्राप्त हुआ, जो पिछले वर्ष की तुलना में करीब 33.04 प्रतिशत अधिक है। यह वृद्धि न केवल विभाग की बेहतर कार्यप्रणाली को दर्शाती है, बल्कि जिले में नियंत्रित और व्यवस्थित मदिरा बिक्री व्यवस्था का भी संकेत देती है।

ये भी पढ़ें

Liquor Price Update: मदिरा प्रेमियों के लिए बड़ी खबर! देशी शराब के दाम जस के तस, बियर की कीमत बढ़ी

CG Excise Revenue: पांच नई दुकानों का संचालन शुरू

राजस्व बढ़ोतरी के साथ-साथ आबकारी विभाग ने अवैध शराब के खिलाफ भी सख्त रुख अपनाया। पूरे वर्षभर चलाए गए विशेष अभियान और लगातार निगरानी के चलते बड़ी संख्या में अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाया गया। आबकारी अधिनियम के तहत कुल 746 प्रकरण दर्ज किए गए, जिनमें कार्रवाई करते हुए 6124.81 बल्क लीटर अवैध शराब जब्त की गई। इसके अलावा 47,730 किलोग्राम लाहन (शराब बनाने की कच्ची सामग्री) और 18 वाहनों को भी जप्त किया गया।

यह कार्रवाई इस बात का प्रमाण है कि विभाग अवैध शराब के कारोबार को रोकने के लिए पूरी तरह सक्रिय है। जिले में मदिरा दुकानों के विस्तार से भी राजस्व में वृद्धि देखने को मिली है। आबकारी विभाग द्वारा पांच नई दुकानों का संचालन शुरू किया गया है, जिनमें लाहोद, गिधपुरी, करहीबाजार और हथबंद में देशी कम्पोजिट मदिरा दुकानें तथा भाटापारा में एक प्रीमियम विदेशी मदिरा दुकान शामिल है। इन नई दुकानों के खुलने से न केवल उपभोक्ताओं को बेहतर सुविधा मिली है, बल्कि विभाग के राजस्व में भी अतिरिक्त बढ़ोतरी हुई है।

CG Excise Revenue: कानून व्यवस्था को मजबूत करने का काम

वहीं, नए वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए विभाग ने मदिरा की कीमतों को लेकर भी स्पष्ट नीति अपनाई है। विदेशी मदिरा की सस्ती श्रेणी (चीप रेंज) और देशी मदिरा (मसाला व प्लेन) की दरों में कोई बदलाव नहीं किया गया है, जिससे आम उपभोक्ताओं पर अतिरिक्त बोझ न पड़े। हालांकि, माल्ट यानी बीयर और मीडियम व हाई रेंज की विदेशी मदिरा की कीमतों में वृद्धि की गई है।

यह कदम राजस्व संतुलन और बाजार की मांग को ध्यान में रखते हुए उठाया गया है। कुल मिलाकर, बलौदाबाजार-भाटापारा जिले में आबकारी विभाग ने जहां एक ओर राजस्व संग्रह में नई ऊंचाई हासिल की है, वहीं दूसरी ओर अवैध शराब के खिलाफ कड़ी कार्रवाई कर कानून व्यवस्था को मजबूत करने का काम भी किया है।

ये भी पढ़ें

CG Liquor Scam: शराब घोटाले में बड़ा एक्शन! 29 आबकारी अफसरों की गिरफ्तारी तय, विभाग में मचा हड़कंप

Updated on:
02 Apr 2026 12:37 pm
Published on:
02 Apr 2026 12:36 pm
Also Read
View All

अगली खबर