बलरामपुर

ड्राइवर को आई झपकी और खड़े ट्रक से भिड़ गई यात्रियों से भरी बस, 4 की दर्दनाक मौत, 5 घायल

ड्राइवर को नींद आने के कारण तेज रफ़्तार बस सड़क पर खड़े ट्रक से टकरा गई
2 min read
Aug 30, 2018
accident news
ड्राईवर को आई झपकी और खड़े ट्रक से भिड़ गई यात्रियों से भरी बस, 4 की दर्दनाक मौत, 5 घायल

रायपुर/बलरामपुर. छत्तीसगढ़ के बलरामपुर इलाके में आज सुबह यात्री बस और ट्रक के बीच जबरदस्त भिड़ंत हो गई।टक्कर इतनी भयंकर थी कि बस बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई।मिली जानकारी के अनुसार ये बस आज सुबह बिहार के गया से आ रही थी।

ड्राइवर को नींद आने के कारण तेज रफ़्तार बस सड़क पर खड़े ट्रक से टकरा गई।इस दर्दनाक हादसे में 4 यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई।जबकि 5 लोग बुरी तरह से घायल है।सभी को एम्बुलेंस की मदद से नजदीकी अस्पताल ले जाया गया।

यह घटना आज सुबह 5 बजे की है। बिहार के गया शहर से यात्रियों से भरी एक बस बलरामपुर आ रही थी। बस एनएच-343 पर स्थित ग्राम बघिमा के पास पहुंची तो बस के ड्राइवर को झपकी आ गई। बस तेज रफ़्तार में होने के कारण खड़े ट्रक से जाकर भिड़ गई।

टक्कर इतनी भीषण थी कि बस के सामने का हिस्सा ट्रक मे जा घुसा।बताया जा रहा है की ट्रक पंचर होने की वजह से सड़क किराने खड़ा था। इस हादसे में बस के केबिन में बैठे 4 यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि 5 लोग घायल हो गए है। इनमे से 1 की हालत नाजुक बताई जा रही है।

इस घटना के बाद लोगों ने एम्बुलेंस से सभी घायल यात्रियों को अंबिकापुर मेडिकल अस्पताल ले जाया गया है। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची बरियों चौकी पुलिस इस घटना की जांच कर आगे की करवाई कर रही है। बताया जा रहा है कि मृत और घायल यात्रियों के नाम का पता फिलहाल नहीं चल पाया है।पुलिस उनकी शिनख्ती के प्रयास कर रही है।

बस के सफर में लंबी दूरी के कारण ऐसे हादसे कई बार हो चुके है। इनमें ज्यादातर ड्राइवर को नींद आने के कारण ही हादसे होते है। छत्तीसगढ़ में बीते दिनों भी ऐसे मामले सामने आए है।

Updated on:
30 Aug 2018 10:50 am
Published on:
30 Aug 2018 10:44 am