Attack on Revenue team: छात्रावास की भूमि पर किए गए अतिक्रमण हटाने गई थी राजस्व अधिकारियों टीम, दो घंटे तक टीम को बना रखा था बंधक
बलरामपुर/रामानुजगंज. बलरामपुर-रामानुजगंज जले के रामचंद्रपुर स्थित बालक छात्रावास की भूमि पर कुछ लोगों ने अतिक्रमण कर रखा था। दिसंबर 2025 में उक्त छात्रावास की जमीन से अतिक्रमण हटाने तहसीलदार के नेतृत्व मे ंनायब तहसीलदार और पटवारियों की टीम मौके पर पहुंची थी। इस दौरान अतिक्रमणकारियों ने अधिकारी-कर्मचारियों पर लाठी-डंडा से हमला (Attack on Revenue team) कर दिया था। वहीं राजस्व टीम को 2 घंटे तक घेर कर रखा था। इस मामले में तहसीलदार की रिपोर्ट पर जांच पश्चात पुलिस ने 15 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
11 दिसंबर २०२५ को रामचंद्रपुर तहसीलदार अश्विनी चंद्रा ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि अनुविभागीय अधिकारी राजस्व के आदेश के परिपालन में 9 दिसंबर को बालक छात्रावास की भूमि पर किए अतिक्रमण (Attack on Revenue team) को हटाने के लिए वे अपनी टीम नायब तहसीलदार, पटवारियों सहित अन्य कर्मचारियों के साथ मौके पर गए थे।
अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई के दौरान कब्जाधारियों ने अपने साथियों के साथ मिलकर तहसीलदार व अन्य राजस्व अधिकारी-कर्मचारियों के साथ गाली-गलौज कर लाठी डण्डा से हमला (Attack on Revenue team) कर शासकीय कार्य में व्यवधान उत्पन्न किया गया। आरोपियों द्वारा 2 घंटे तक उन्हें घेरकर रखा गया एवं रोड को जाम कर दिया गया था।
अधिकारी-कर्मचारी किसी तरह वहां से अपनी जान बचाकर (Attack on Revenue team) भागे थे। इस मामले में रामचंद्रपुर पुलिस थारा 296, 351 (3), 191(1), 221 व 132 के तहत अपराध दर्ज कर जांच में जुटी थी।
पुलिस ने राजस्व टीम पर हमला (Attack on Revenue team) करने में शामिल कुल १५ आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पकड़े गए आरोपियों में रामचंद्रपुर निवासी सबर हुसैन पिता स्व. हरीश हुसैन उम्र 45 वर्ष, जमरूद्दीन अंसारी पिता स्व. अलाउददीन उम्र 42 वर्ष, गददा हुसैन पिता स्व. अलाद्दीन 24 वर्ष, फिदा हुसैन पिता स्व. हदीश हुसैन उम्र 38,
शमसेर अंसारी पिता खुदा बख्श उम्र 22 वर्ष, मोनिश रजा पिता अकबर अंसारी उम्र 19 वर्ष, अरशद एजाज पिता तुफैल अहमद उम्र 34 वर्ष, गुलाम यजदानी पिता गुलाम जिलानी उम्र 25 वर्ष, शेरू मंसूरी पिता तसलीम मंसूरी उम्र 24 वर्ष, रेवतीपुर निवासी इन्ताज अली पिता हसनुददीन जुलाहा उम्र 34 वर्ष,
अनिरूद्धपुर निवासी मुजाहिद हुसैन (Attack on Revenue team) पिता वकील अहमद उम्र 30 वर्ष, मकसूद आलम पिता महजुद्दीन उम्र 26 वर्ष, काकिापुर निवासी मोसब्बर अंसारी पिता आबिद अंसारी उम्र 37 वर्ष, आलम अंसारी पिता स्व. अलाउद्दीन उम्र 55 वर्ष व महावीरगंज निवासी इंतखाब अंसारी पिता मुस्ताक उम्र 32 वर्ष शामिल हैं।