बलरामपुर

अंधे मोड़ पर पेड़ से टकरा गए बाइक सवार 3 दोस्त, एक की छूट गई दुनिया

ग्राम पंचायत बरवाही के फंसीवारवा मोड़ पर हुआ हादसा, घायल दो युवकों का चल रहा उपचार
2 min read
• •
Updated: 4 Jul 2018, 8:41 PM IST
Bike accident
Accident

रामानुजगंज. रामचंद्रपुर थाना अंतर्गत ग्राम पंचायत बरवाही फंसीवारवा के अंधे मोड़ के पास मंगलवार की शाम लगभग ४ बजे सनावल की ओर से आ रहे बाइक सवार 3 युवक सड़क किनारे पेड़ से टकरा गए।

इस हादसे में रामानुजगंज के वार्ड क्रमांक-5 निवासी युवक की मौके पर ही मौत हो गई, वहीं दो अन्य युवक घायल हो गए। घायलों का उपचार सनावल अस्पताल में जारी है। युवक की मौत की खबर से उसके घर में मातम पसर गया है। पुलिस ने बुधवार को मृतक के शव का पीएम कराकर परिजन को सौंप दिया।


बलरामपुर जिले के रामानुजगंज स्थित वार्ड क्रमांक-5 निवासी 20 वर्षीय आशीष पासवान पिता रविंद्र राम, रामानुगजगंज का ही संतोष किसी काम से बरवाही गए थे। वहां से दोनों ग्राम बरवाही निवासी रंजीत कश्यप के साथ मंगलवार की शाम लगभग 4 बजे बाइक क्रमांक सीजी १५ सीके-3760 से रामानुजगंज आ रहे थे।

रास्ते में बरवाही के फंसीवारवा मोड़ के पास तेज रफ्तार में होने के कारण बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से जा टकराई। हादसे में सिर में गंभीर चोट लगने से आशीष की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि संतोष व रंजीत घायल हो गए। वहां से गुजर रहे राहगीरों ने इसकी सूचना संजीवनी को दी।

सूचना मिलते ही संजीवनी 108 मौके पर पहुंच गई और घायलों को सनावल अस्पताल में भर्ती कराया। यहां दोनों का उपचार जारी है। इधर युवक की मौत की खबर जब उसके घर में पहुंची तो परिजन का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। वहीं रामचंद्रपुर पुलिस ने बुधवार को मृतक के शव का पीएम कराकर परिजन को सौंप दिया।


खतरनाक है मोड़
ग्राम बरवाही के फंसीवारवा मोड़ पर पिछले 8 माह में तीन लोगों की मौत अलग-अलग हादसे में हो चुकी है। इस मोड़ को भी सीधा किए जाने की आवश्यकता है। अंधा मोड़ होने के कारण कभी-कभी वाहन चालक को पता नहीं चल पाता है और वे दुर्घटना का शिकार हो जाते हैं।

Published on: