बलरामपुर

पुलिया की रेलिंग तोड़ते नदी में गिरी यात्रियों से भरी बस, मच गई चीख-पुकार, हादसे की तस्वीर खड़े कर देगी रोंगटे

रामानुजगंज-वाड्रफनगर मार्ग पर उड़ो नाले पर रात में हुआ हादसा, 6 घायलों में 1 की गंभीर हालत को देखते हुए मेडिकल कॉलेज अस्पताल किया गया रेफर
2 min read
Bus accident
Bus accident

अंबिकापुर/रामानुजगंज. अंबिकापुर से रामानुजगंज-वाड्रफनगर मार्ग पर स्थित ग्राम भाला तक जाने वाली यात्रियों से भरी शिबा बस बुधवार की रात पुलिया की रेलिंग तोड़ते हुई उड़ो नदी में गिर गई। इससे वहां चीख-पुकार मच गई। हादसे में करीब दर्जनभर यात्री घायल हो गए। इनमें से 6 घायलों को पुलिस व स्थानीय लोगों द्वारा रामानुजगंज अस्पताल में भर्ती कराया गया।

यहां से एक की गंभीर स्थिति को देखते हुए मेडिकल कॉलेज अस्पताल अंबिकापुर रेफर कर दिया गया। बस पुलिया व जमीन के सहारे टिकी हुई है। हादसे की तस्वीर जिस किसी ने देखी, उसके रोंगटे खड़े हो गए।

अंबिकापुर से हर शाम को चलने वाली शिबा बस बलरामपुर-रामानुजगंज जिले के ग्राम भाला तक जाती है। बुधवार की शाम भी बस करीब दर्जनभर यात्रियों को लेकर जा रही थी। बस रात करीब 9.30 बजे रामानुजगंज-वाड्रफनगर मार्ग पर विजयनगर चौकी अंतर्गत उड़ो नाला के पास पहुंची ही थी। इसी बीच मोड़ के पास पहुंचते ही ड्राइवर उस पर नियंत्रण नहीं रख पाया और बस पुलिया की रेलिंग तोड़ती हुई सीधे नदी में जा गिरी।

बस का पिछला हिस्सा पुलिया से तथा सामने का हिस्सा जमीन से टिक गया। हादसे के बाद यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। दुर्घटना को देख वहां से गुजर रहे रमेश यादव समेत स्थानीय लोगों ने घायल यात्रियों को बाहर निकाला तथा विजयनगर पुलिस को सूचना दी।

सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंची और एंबुलेंस से 6 घायलों को रामानुजगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। यहां सभी घायलों का इलाज शुरु किया गया, जबकि डॉक्टरों ने एक यात्री की गंभीर हालत को देखते हुए मेडिकल कॉलेज अंबिकापुर के लिए रेफर कर दिया। यहां उसका इलाज जारी है। वहीं हादसे के बाद बस का ड्राइवर सरोज परेवा फरार हो गया।


दुर्घटना में ये हुए घायल
दुर्घटना में घायल यात्रियों में ग्राम चुमरा निवासी शफी अहमद पिता मजीद 40 वर्ष, विजयनगर निवासी राजकुमार पिता रीझन 40, पंकज गुप्ता पिता संतोष गुप्ता 18, विनोद गुप्ता पिता सुरेश 20 वर्ष तथा ग्राम महावीरगंज निवासी गीता देवी पति राजकुमार व अब्दुल कादिर पिता नूरहसन 24 वर्ष शामिल हैं। इनमें से कादिर की गंभीर हालत को देखते हुए अंबिकापुर रेफर किया गया है।

Published on:
26 Jul 2018 04:00 pm
Also Read
View All
Balrampur News: प्रसव पीड़ा से तड़प रही गर्भवती को गोद में उठाकर पार किया उफनता नाला, फिर 2 किमी पैदल चलकर पहुंचाया एंबुलेंस तक, See Video

Balrampur Car Accident: कार हादसे में बाक्साइट श्रमिक संघ के महामंत्री की मौत, बेटा बोला- कुछ देर पहले ही मुझे परोसा था खाना

Balrampur Crime: ज्वेलरी शॉप से ले उड़े थे लाखों के गहने, गलाकर बनाई 14 किलो चांदी की सिल्ली, गैंग के 7 सदस्य रोहतास से गिरफ्तार

Political News: कांग्रेसी नेता नीरज तिवारी बोले- हेलीकॉप्टर नहीं, CM सडक़ मार्ग से आते तो दिखती बलरामपुर जिले की जमीनी हकीकत

Balrampur News: बांध का लीकेज ठीक कराने 22 फीट गहरे पानी में उतारा गया गांव का राजकुमार, कहा था- 5000 रुपए देंगे, हुई मौत