
CG police
अंबिकापुर. सरगुजा पुलिस अधीक्षक द्वारा विधानसभा चुनाव के मद्देनजर लगातार विभागीय सर्जरी की जा रही है। कुछ दिनों पूर्व ही एसपी ने लंबे समय से थाना व चौकी में जमे 144 पुलिसकर्मियों का तबादला किया था। गुरुवार को फिर एक लिस्ट जारी कर एसपी ने 7 एसआई, 12 एएसआई, 14 प्रधान आरक्षक व 2 आरक्षक का तबादला किया गया है।
इस लिस्ट में कुछ चर्चित नाम भी हैं, जो लंबे समय से एक की जगह जमे थे। क्राइम ब्रांच के प्रभारी रह चुके भूपेश सिंह को जिला विशेष शाखा भेज दिया गया है। कोतवाली के एसआई सतीश सोनवानी को केदमा चौकी प्रभारी बनाया गया है। एएसआई विनय सिंह को साइबर सेल से गांधीनगर थाने भेज दिया गया है।
एसपी सदानंद कुमार ने गुरूवार को एक और सूची जारी कर 35 पुलिसकर्मियों का तबादला कर दिया है। इसमें उपनिरीक्षकों में सतीश सोनवानी को कोतवाली से चौकी प्रभारी केदमा, ओम प्रकाश कुर्रे को थाना बतौली से रक्षित केन्द्र, भावना खण्डारे को कोतवाली से थाना बतौली, चितरंजन साहू को चौकी केदमा से थाना अम्बिकापुर, देवेश कुमार साहू को चौकी कुन्नी से थाना गांधीनगर, ओम प्रकाश पटेल को थाना सीतापुर से चौकी प्रभारी कुन्नी,
सुरेश राठौर को थाना गांधीनगर से रक्षित केन्द्र भेज दिया गया है। वहीं सहायक उप निरीक्षकों में लोकेश्वर प्रसाद को कोतवाली से थाना सीतापुर, शिवचरण साहू को थाना बतौली से थाना लखनपुर, राकेश सिंह को रक्षित केन्द्र से थाना कमलेश्वरपुर, संतोष सिंह को थाना लखनपुर से रक्षित केन्द्र, भूपेश सिंह को क्राइम ब्रांच से जिला विशेष शाखा, विनय सिंह को साइबर सेल से थाना गांधीनगर, अनिल सोनवानी को थाना अजाक से थाना गांधीनगर,
मोहर लाल को थाना लुण्ड्रा से थाना अजाक, निर्मला कश्यप को थाना सीतापुर से यथावत् पुलिस सहायता केन्द्र जिला अस्पताल, विरेन्द्र कुजूर को चौकी केदमा से चौकी मणिपुर मनोज सिंह को थाना दरिमा से कोतवाली व राकेश यादव को रक्षित केंद्र से कोतवाली भेजा गया है।
प्रधान आरक्षकों में ये शामिल
प्रधान आरक्षकों में राकेश सिंह को थाना लखनपुर से कोतवाली, बैजनाथ को कोतवाली से लखनपुर, श्रीराम को थाना लुण्ड्रा से कोतवाली, छोटेलाल को थाना कमलेश्वरपुर से महिला थाना, पुष्पलता को महिला थाना से थाना सीतापुर, जयप्रकाश को थाना लखनपुर से थाना गांधीनगर, धनुक राम को थाना बतौली से थाना लुण्ड्रा, राधा यादव को थाना गांधीनगर से थाना आजाक, दिलेश टेशु कोतवाली से थाना लखनपुर,
गंभीर साय को महिला थाना से थाना बतौली, रामाधार को थाना सीतापुर से रक्षित केन्द्र, मंगला राम को रक्षित केन्द्र से थाना सीतापुर, सरजू राम को रक्षित केन्द्र से थाना गांधीनगर, अनिल कुमार को चौकी मणिपुर से रक्षित केन्द्र भेज दिया गया है। वहीं आरक्षकों में विजय कुमार को थाना धौरपुर से थाना लखनपुर और केवल साहू को थाना गांधीनगर से आजाक थाना भेजा गया है।
Published on:
26 Jul 2018 03:21 pm
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
