बलरामपुर

MP से पिकअप में आ रहे थे UP के 3 युवक, CG पुलिस ने पकड़ा फिर भीतर देखा तो रह गए सन्न

रघुनाथनगर व बलंगी पुलिस को मिली सफलता, 2 लाख 10 हजार की 35 पेटी अंग्रेजी शराब के साथ ३ आरोपी गिरफ्तार
2 min read
Wine seized
Accused with wine

रघुनाथनगर। बलरामपुर-रामानुजगंज जिले के रघुनाथनगर व बलंगी पुलिस की संयुक्त टीम ने श्ुाक्रवार को मुखबिर की सूचना पर गोबरदहा मोड़ पर मध्यप्रदेश से लाई जा रही अवैध अंग्रेजी शराब से भरी पिकअप को धर दबोचा।

पुलिस टीम ने पिकअप में सवार उत्तर प्रदेश के सोनभद्र के 3 शराब तस्कर को गिरफ्तार किया। जब्त शराब की कीमत 2 लाख 10 हजार रुपए बताई गई है। पुलिस ने तीनों के खिलाफ अपराध दर्ज कर कार्रवाई की है।


गौरतलब है कि बलरामपुर एसपी टीआर कोशिमा के निर्देश पर जिले में नशीली दवाओं व शराब के अवैध कारोबार पर अंकुश लगाने विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में शुक्रवार को रघुनाथनगर थाना प्रभारी विनोद पासवान को मुखबिर से सूचना मिली कि मध्यप्रदेश से एक पिकअप वाहन में बड़ी मात्रा में अवैध शराब की बड़ी खेप लाई जा रही है।

यह जानकारी मिलने के बाद रघुनाथनगर व बलंगी पुलिस की संयुक्त टीम ने ग्राम कमलपुर में गोबरदहा मोड़ पर घेराबंदी कर पिकअप को धर दबोचा। पुलिस ने पिकअप की जब तलाशी ली तो उसमें बड़ी मात्रा में अंग्रेजी शराब मिला।

पुलिस ने वाहन में सवार यूपी के सोनभद्र निवासी 22 वर्षीय रामप्यारे गुप्ता पिता हरिनारायण, 21 वर्षीय कमलेश कुमार पिता राजबली गुप्ता व 31 वर्षीय चंद्रमणी गुप्ता पिता गिरिदीन बंधु को गिरफ्तार कर लिया। उनके पास से शराब परिहवन के संबंध में कोई दस्तावेज नहीं मिले।


35 पेटी जब्त की गई शराब
वाहन से कुल 35 पेटी अंग्रेजी शराब जब्त कर आरोपियों के खिलाफ 34(2), 42 आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई की गई। कार्रवाई में रघुनाथनगर थाना प्रभारी विनोद पासवान, बलंगी चौकी प्रभारी सिकंदर कुर्रे, एएसआई अशोक पांडेय, प्रधान आरक्षक राजेंद्र राय, आरक्षक संजय जायसवाल व अभिषेक पटेल शामिल रहे।

Published on:
24 Aug 2018 09:34 pm
Also Read
View All
Balrampur News: मध्यप्रदेश से ज्वेलरी चोरी कर फरार उत्तर प्रदेश की 2 युवतियां छत्तीसगढ़ में गिरफ्तार, भागने वाली थीं झारखंड

Balrampur News: शिक्षक को हटाए जाने के विरोध में जेन अल्फा सडक़ पर, 27 ने स्कूल जाना छोड़ा, बोले- अच्छा पढ़ाते थे, क्यों हटाया?

Balrampur News: प्रसव पीड़ा से तड़प रही गर्भवती को गोद में उठाकर पार किया उफनता नाला, फिर 2 किमी पैदल चलकर पहुंचाया एंबुलेंस तक, See Video

Balrampur Car Accident: कार हादसे में बाक्साइट श्रमिक संघ के महामंत्री की मौत, बेटा बोला- कुछ देर पहले ही मुझे परोसा था खाना

Balrampur Crime: ज्वेलरी शॉप से ले उड़े थे लाखों के गहने, गलाकर बनाई 14 किलो चांदी की सिल्ली, गैंग के 7 सदस्य रोहतास से गिरफ्तार