26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सोते समय आंख में पीसी हुई हरी मिर्च डालकर बेदम पीटा, बहू-बेटा पहुंचे तो ये बोला फिर टूट गईं सांसें

पिटाई करने से पहले हमलावरों ने घर के अन्य सदस्यों के दरवाजे को कर दिया था लॉक, चचेरे भाई ने आकर खोला दरवाजा
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बलरामपुर

•

image

Ram Prawesh Vishwakarma

•

Updated: 24 Aug 2018, 8:19 PM IST

Dead body

Dead body

कुसमी. ग्राम हर्री में गुरुवार की रात बिना दरवाजे के घर मे सो रहे एक 80 वर्षीय ग्रामीण के घर अज्ञात हमलावर घुस आए। उन्होंने पहले उसकी आंखों मे पीसी हुई हरी मिर्च डाल दी और डंडे तथा भारी वस्तु से बेदम पिटाई की। इस दौरान उसने घर के अन्य सदस्यों के कमरे को लॉक कर दिया था।

हमलावरों के फरार होने के बाद बुजुर्ग की आवाज सुनकर पड़ोसी पहुंचे और दरवाजा खोला। जब घायल के बहू-बेटे आए तो उसने कहा कि वह अब नहीं बचेगा। जब तक उसे अस्पताल ले जाने की तैयारी की जाती, इससे पहले ही उसकी मौत हो गई।

सूचना पर मौके पर पहुंची कुसमी पुलिस ने पंचनामा पश्चात शव का पीएम के के लिए भिजवाया। पुलिस ने अज्ञात हमलावरों के खिलाफ हत्या का अपराध दर्ज कर जांच शुरु कर दी है।


बलरामपुर-रामानुजगंज जिले के कुसमी थानांतर्गत ग्राम हर्री निवासी 80 वर्षीय गोदाम पैकरा गुरुवार की रात कमरे में सो रहा था। कमरे में दरवाजा नहीं लगा है। उसके बेटे व बहु अलग घर मे सो रहे थे। इसी बीच देर रात करीब 1 बजे अज्ञात हमलावर पहुंचे और गोदाम की दोनों आंख में पीसी हुई हरी मिर्च डाल दी।

इससे उसकी नींद तो टूट गई लेकिन उसे कुछ दिखाई नहीं दे रहा था। इसी बीच आरोपियों ने किसी भारी वस्तु व डंडे से उसकी बायीं पसली, हाथ व सीने सहित कई जगहों पर वार कर अधमरा कर दिया।

इसके बाद वे वहां से फरार हो गए। वृद्ध द्वारा पानी मांगने व चिल्लाने की आवाज सुनकर उसका 35 वर्षीय पुत्र लंबर पैकरा व बहु उठे और बाहर आने लगे लेकिन उनका दरवाजा बाहर से बंद था।

आरोपियों ने वारदात को अंजाम देने के पूर्व घर के दोनों तरफ के दरवाजे में सांकल लगा दिया था। इससे वे तत्काल बाहर नही आ पाए तब लंबर ने अपने चचेरे भाई सीताराम को कॉल किया। इसके बाद सीताराम ने वहां पहुंचकर दरवाजा खोला।


कहा- अब नहीं बचूंगा फिर हो गई मौत
दरवाजा खुलने के बाद बेटा-बहू व भतीजा गोदम के पास पहुंचे तो उसने बताया कि किसी ने उसे बेदम पीटा है। उसने कहा कि वह अब नहीं बचेगा। उसने बताया कि आंखों में मिर्च डले होने के कारण वह उन्हें देख भी नहीं पाया। फिर उसका आंख धुलाकर उसे अस्पताल ले जाने वाहन की व्यवस्था की जाने लगी। इसी बीच घायल गोदम की सांसें थम गईं।


पुलिस ने दर्ज किया अपराध
शुक्रवार की सुबह मामले की सूचना मिलते ही कुसमी थाना प्रभारी बाजीलाल सिंह दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे और शव का पंचनामा किया। पीएम पश्चात उन्होंने शव उसके परिजन को सौंप दिया। पुलिस ने मृतक के पुत्र की रिपोर्ट पर अज्ञात हमलावरों के खिलाफ धारा 302 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर लिया है। घटना की वजह पुरानी रंजिश या जमीन विवाद की आशंका जताई जा रही है।