बलरामपुर

यदि आपके पास वोटर आईडी नहीं है तो न हों मायूस, इन 12 में से कोई एक भी हो तो कर सकेंगे वोट

जिला निर्वाचन अधिकारी ने 12 वैकल्पिक दस्तावेज किए हैं मान्य, वोटर आइडी नहीं होने पर किया जा सकेगा उपयोग
less than 1 minute read
Voters
Voters

बलरामपुर. कलक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी हीरालाल नायक ने बताया कि विधानसभा निर्वाचन के लिए सभी मतदाताओ को फोटोयुक्त पहचान पत्र जारी किये गये हैं। मतदाताओं को मतदान करने से पहले अपनी पहचान सुनिश्चित करने हेतु अपना निर्वाचक फोटो पहचान पत्र दिखाना होगा।

ऐसे निर्वाचक जो अपना निर्वाचक फोटो पहचान पत्र प्रस्तुत नहीं कर पाते हैं उन्हें अपनी पहचान स्थापित करने के लिए 12 वैकल्पिक दस्तावेज मान्य किए गए हैं। सिर्फ मतदाता सूची में नाम होने पर ये दस्तावेज दिखाने पड़ेंगे।


जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि पासपोर्ट, ड्राइविंग लाइसेंस, राज्य पब्लिक लिमिटेड कंपनियों द्वारा सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रम, केन्द्र सरकार, अपने कर्मचारियों को जारी किये जाने वाले फोटो युक्त सेवा पहचान पत्र, बैकों डाकघरों द्वारा जारी की गई फोटो युक्त पासबुक, पैन कार्ड, आरजीआई एवं एनपीआर द्वारा जारी किये गये स्मार्ट कार्ड,

मनरेगा जॉब कार्ड, श्रम मंत्रालय की योजना के अंतर्गत जारी स्वास्थ्य बीमा स्मार्ट कार्ड, फोटो युक्त पेंशन दस्तावेज, निर्वाचन तंत्र द्वारा जारी प्रमाणिक फोटो मतदाता पर्ची,

सांसदों-विधायकों और विधान परिषद सदस्यों को जारी किए गए सरकारी पहचान पत्र एवं आधार कार्ड शामिल हैं। इन 12 दस्तावेजों में से कोई भी एक दस्तावेज दिखाकर मतदाता अपने मताधिकार का उपयोग कर सकेंगे।

Published on:
15 Nov 2018 04:21 pm
Also Read
View All
Balrampur News: मध्यप्रदेश से ज्वेलरी चोरी कर फरार उत्तर प्रदेश की 2 युवतियां छत्तीसगढ़ में गिरफ्तार, भागने वाली थीं झारखंड

Balrampur News: शिक्षक को हटाए जाने के विरोध में जेन अल्फा सडक़ पर, 27 ने स्कूल जाना छोड़ा, बोले- अच्छा पढ़ाते थे, क्यों हटाया?

Balrampur News: प्रसव पीड़ा से तड़प रही गर्भवती को गोद में उठाकर पार किया उफनता नाला, फिर 2 किमी पैदल चलकर पहुंचाया एंबुलेंस तक, See Video

Balrampur Car Accident: कार हादसे में बाक्साइट श्रमिक संघ के महामंत्री की मौत, बेटा बोला- कुछ देर पहले ही मुझे परोसा था खाना

Balrampur Crime: ज्वेलरी शॉप से ले उड़े थे लाखों के गहने, गलाकर बनाई 14 किलो चांदी की सिल्ली, गैंग के 7 सदस्य रोहतास से गिरफ्तार