
Yogi Adityanath
बैकुंठपुर. उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को बैकुंठपुर एसइसीएल ग्राउंड में चुनाव आमसभा में भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में वोट मांगा और कहा कि विधानसभा चुनाव में एक ही संकल्प होना चाहिए। जो भारत का नहीं, जो भारत की सुरक्षा के हित में कार्य नहीं कर सकता, उसके हित में हम भी वोट पोल नहीं कर सकते हैं।
योगी ने कहा कि कांग्रेस को एक सिरे से ठुकराने की आवश्यकता है क्योंकि कांग्रेस माओवादियों को क्रांतिकारी बताती है और आतंकवाद का समर्थन करती है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के कोई भी नेता यह कहने को तैयार नहीं है कि राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस कोई चुनाव जीत पाएगी।
कांग्रेस के नेता भी कहते हैं राहुल के नेतृत्व में कोई चुनाव नहीं जीत सकती है तो जनता जनार्दन को स्वयं ही इस बात पर पहले से ही विश्वास है। राहुल के नेतृत्व में कांग्रेस न कोई चुनाव जीती है और न कोई चुनाव जीत पाएगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के पास राष्ट्रीय स्तर पर कोई नेतृत्व नहीं है तो प्रदेश स्तर पर उनके पास एक भी नेता नहीं हैं।
कांग्रेस का पूरा कार्य व संगठन षडय़ंत्रों से भरा पड़ा है। केवल चालबाजी करते हैं, षडय़ंत्र करते हैं। माफिया और अपराधिक प्रवृत्ति के लोगों को भरकर केवल समाज को तोडऩे का काम किया है। इस दौरान भाजपा प्रत्याशी भइयालाल राजवाड़े, भाजपा जिलाध्यक्ष तीरथ गुप्ता सहित अन्य उपस्थित थे।
Updated on:
15 Nov 2018 03:04 pm
Published on:
15 Nov 2018 03:04 pm
